बागेश्वर। कांडा तहसील के ढोला गांव के गदेरे में स्कूल से घर लौट रहा छात्र बह गया। घटना के बाद प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को मनीष कुमार पुत्र प्रताप राम स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था। करीब 11 बजे गांव के पास ही ढोला गदेरा पार कर रहा था। पानी का बहाव तेज होने के कारण बच्चा असंतुलित होकर गिर गया और गदेरे में बह गया। घटना के बाद पुलिस ने बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया है। 5 घंटे बाद भी बच्चे का पता नही चल पाया है। बच्चा प्राथमिक विद्यालय पंत्युडी में 5वीं में पढ़ता है।