उत्तराखंड

देवेन्द्र चुने गए समिति के अध्यक्ष..

देवेन्द्र चुने गए समिति के अध्यक्ष..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। कारगिल शहीद गोविंद सिंह राणा टैक्सी ओनर्स कल्याण समिति गुप्तकाशी ने नई कार्य समिति गठित कर देवेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना। यहां बैठक के दौरान सदस्यों ने सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष रमेश चंद्र भट्ट, कोषाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सचिव रजनीश गैरोला, संरक्षक राय सिंह राणा तथा निरीक्षक लेखा करण सिंह को मनोनीत किया गया।

इस दौरान नव नियुक्त अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष राय सिंह राणा के कार्यकाल में बेहतरीन कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के साथ-साथ सभी वाहन चालकों को अपने सवारियों के प्रति समर्पण और ईमानदारी की भावना भी प्रस्तुत करनी होगी। इस मौके पर योगेंद्र, राम प्रसाद शुक्ला, कीर्तेश्वर, प्रबल सिंह, महेंद्र, संजय, रणजीत, दलीप, रणवीर, मोहनलाल, नवीन रावत, प्रताप सिंह सहित कई वाहन चालक मौजूद थे।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top