उत्तराखंड

राजौरी में देवभूमि का एक और जवान हुआ शहीद, 6 महीने बाद था रिटायरमेंट..

राजौरी में देवभूमि का एक और जवान हुआ शहीद, 6 महीने बाद था रिटायरमेंट..

उत्तराखंड: जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान ग्राम सलाना,पाबौ पौड़ी गढ़वाल के वीर सपूत,16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार राम सिंह शहीद हो गए हैं। मातृभूमि के लिए जब भी बलिदान देने की बात आती है, सैन्यधाम उत्तराखंड सबसे आगे रहता है। जानकारी के अनुसार राजौरी के थानामण्डी क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ सेना का ऑपरेशन चल रहा था। सुबह तक चले ऑपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराया गया था एक तीसरे आतंकी के संदेह में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

 

उसी दौरान घात लगाकर आतंकी ने बर्स्ट मार दिया जिसकी चपेट में सूबेदार राम सिंह आ गए और बुरी तरह जख्मी हो गए। चिकित्सकों की टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण नहीं बचा सके। शहीद सूबेदार राम सिंह का परिवार मेरठ में रहता है। वे मूल रूप से पौड़ी जिले के सलाना गांव के रहने वाले थे। सूबेदार राम सिंह 16 वीं गढ़वाल राइफल में शामिल हुए थे। पौने 2 साल से वह राष्ट्रीय राइफल के साथ कार्यरत थे। उन्हें फरवरी 2022 में रिटायर होना था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top