देश/ विदेश

देवर ने मारी अपनी प्रेग्रेंट भाभी के सीने में गोली..

देवर ने मारी

देवर ने मारी अपनी प्रेग्रेंट भाभी के सीने में गोली..

देश-विदेश : राजस्थान के श्रीगंगानगर से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज वारदात सामने आया है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। देवर ने अपनी सगी प्रेग्रेंट भाभी के सीने में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। हैरान की बात यह है कि आरोपी ने पुलिस को बयान देते हुए कहा कि मृतका ने खुद अपने ऊपर गोली चलाकर सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांचपड़ताल में जटु गई है।

 

 

दरअसल, यह दर्दनाक घटना श्रीगंगानगर जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के रविदास नगर की है। मृतक की पहचान पल्लवी छाबड़ा के तौर पर हुई है, वह पांच महीने की गर्भवती थी। उसकी शादी 11 महीने पहले हुई थी। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर कई संगीन आरोप लगाए हैं, जिन्हें जानकर पुलिस भी हैरान हो गयी है।

 

 

शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया है, उस दौरान देवर के अलावा पल्लवी की सास भी मौजूद थी। सास और बूह के बीच मामूली बात पर बहस हो रही थी, जिस पर देवर को इतना गुस्सा आया कि उसने पल्लवी के सीने में गोली मार दी। आनन-फानन में ससुराल वाले उसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

पड़ोसियों ने गोली की आवाज सुनकर पुलिस को जानकारी दीहै । पुलिस ने फिलहाल पल्लवी की सास और देवर को हिरासत में ले लिया है, जबकि मृतका का पति कुछ दिन पहले ही अन्य मामले में गिरफ्तार है। मृतका पल्लवी के पिता ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने अपनी हैसियत से ज्यादा बेटी के ससुरालवालों को दहेज में दिया था। ताकि उनकी बेटी को वह खुश रख सके। शादी के कुछ दिन बाद ही पल्लवी के ससुर का निधन हो गया था। बस इसी बात को लेकर वह बेटी को अपशगुनी बताते हुए उस पर जुल्म ढहाना शुरू कर दिया।

 

 

सास आए दिन पल्लवी के साथ मारपीट करने लगी और दहेज के लिए ताने देती। पल्लवी की सास उसे देवरों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डालती थी। वह कहती थी कि तेरे आज से दो दो पति हैं, तू दोनों के पास सोया कर।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top