उत्तराखंड

सीएम बदलना प्रदेश के चार साल के कुशासन पर मोहर

सीएम बदलना प्रदेश के चार साल के कुशासन पर मोहर..

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड क्रान्ति की माने तो भाजपा ने उत्तराखंड को मुख्यमंत्री बनने की फैक्ट्री बना दिया है। दल के केन्द्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र चमोली और वरिष्ठ युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने राज्य बनने के ये 20 साल मुख्यमंत्रियों की अदला बदली में बिता दिये हैं, जो नवोदित राज्य का दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि नेता दिल्ली से थोपे जाते हैं और उनकी प्रतिबद्धता पहाड़ के विकास से ज्यादा दिल्ली मे बैठे आकाओं को खुश करने में लगी रहती है। वर्तमान घटनाक्रम से ये साबित हो गया है कि केन्द्र की मोदी सरकार ने गलत नेतृत्व के हाथों उत्तराखंड की कमान सौंपकर चार साल में प्रदेश का विकास ठप किया है।

 

उन्होंने कहा कि बीस वर्षो में 10 मुख्यमंत्रियों के पास उत्तराखंड के विकास का कोई खाका ही नहीं था। आज तक कोई भी प्रदेश को स्थाई राजधानी घोषित करने तक की हिम्मत नहीं जुटा पाया। दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि युवाओं का भविष्य राष्ट्रीय पार्टियों के कारण बर्बाद होता जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को हटाये जाने से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा अंदर ही अंदर डर गयी थी। उन्हें आभास हो गया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में बुरी हार का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में नेतृत्व परिवर्तन किया जा रहा है। कहा कि भाजपा चाहे किसी भी चेहरे पर दाव खेल ले। आगामी चुनाव में किसी भी हाल में उक्रांद प्रदेश में सत्तासीन होगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top