देश/ विदेश

दर्दनाक हादसा: अंतिम संस्कार में गए 25 लोगो की मौत 13 लोग गंभीर घायल..

अंतिम संस्कार में गए 25 लोगो की मौत,13 लोग गंभीर घायल..

देश-विदेश: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ। गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में अंतिम संस्कार में शामिल होने श्मशान घाट गए लोगों के ऊपर शमशान घाट में बने प्रतीक्षालय का लेंटर गिर गया। हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत की खबर है और 13 लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है। जानकारी के मुताबिक, लेंटर गिरने के बाद कई लोग मलबे में दब गए थे। इनमें से करीब 38 लोगों को निकाला गया। जिसमें से 23 लोगों की मौत हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

दयानंद कॉलोनी निवासी रामधन नामक व्यक्ति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार के लिए परिजन मुरादनगर स्थित एक श्मशान घाट पर पहुंचे। अंतिम संस्कार में लगभग 100 लोग शामिल थे। इसी दौरान सुबह तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े हो गए। अचानक जमीन धंसने से दीवार बैठ गई और छत लोगों के ऊपर गिर गई। इससे 40 लोग छत के नीचे दब गए।

चीखपुकार के बीच कुछ लोगों ने बड़ी मुश्किल से भागकर जान बचाई। हादसे की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। रेस्क्यू टीम ने लोगों को निकालना शुरू किया। घटना में अब तक 25 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 13 लोग घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषण की है।

उन्होंने मेरठ के मंडलायुक्त और एडीजी जोन को घटना की रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।सूत्रों के मुताबिक करीब 2 महीने पहले ही श्मशान घाट में गैलरी का निर्माण कार्य पूरा हुआ था। शुरुआती जांच में पता चला है कि निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। जिसके चलते वह थोड़ी सी बारिश में ही ढह गया। सूत्रों के मुताबिक एक प्राइवेट बिल्डर ने इस निर्माण कार्य का ठेका लिया था, जो घटना के बाद फरार हो गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top