उत्तराखंड

गैरसैंण में विरोध प्रदर्शन को फेल करने में भाजपा सरकार नाकाम: नेगी..

गैरसैंण में विरोध प्रदर्शन को फेल करने में भाजपा सरकार नाकाम: नेगी..

प्रशासन ने जान-बूझकर सिमली में बैरियर लगाकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका..

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जान-बूझकर कांग्रेस के ग्रीष्मकालीन राजधानी में विशाल धरना प्रदर्शन को फेल करने के लिए जुटी रही, लेकिन कांग्रेसियों ने अपने कदम बिल्कुल भी पीछे नहीं खींचे और गैरसैंण से 40 किलोमीटर दूर सैकड़ों कार्यकर्ता जत्थे के रूप में गैरसैंण को रवाना हुए। सरकार ने अपने बचाव में पुलिस प्रशासन को बैरिकेड के माध्यम से कांग्रेसियों को रोकने के लिए लगाया था।

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का जमघट लगा रहा और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी कर विरोध दर्ज किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रशासन की आड़ में अपनी जिम्मेदारियों से छुप नहीं सकती है।

जनता से किए वादों पर खरा उतरना होगा। नहीं तो सरकार की ईंट से ईंट बजाकर रख दी जाएगी। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी मनोबल गैरसैंण पहुंचने को लेकर था, वहीं सरकार की व्यवस्थाएं ध्वस्त होती हुई दिखाई दी। जो कि राज्य सरकार की कमजोरी का बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि अब सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता सबक सिखाएगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पूरण सिंह रावत, देहरादून महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, हरिद्वार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव चौधरी, रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सजवाण, पौड़ी जिले से केसर सिंह नेगी, नवल किशोर, ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, दीपक भंडारी, कुलदीप कंडारी, हरीश गुसाईं, राकेश नेगी, जगमोहन चौधरी, लक्ष्मण रावत, टिहरी जिले से विजय सिंह गुनसोला, चमोली जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता सुदर्शन शाह, प्रदेश महामंत्री हरिकिशन भट्ट, किशोरी लाल, सुलेमान अली सहित पार्टी के सैकड़ों वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता गैरसैंण मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top