देश/ विदेश

कांग्रेस की फायरब्रांड नेता प्रियंका गाँधी पर योगी सरकार ने की फूलों की बारिश..

कांग्रेस की फायरब्रांड नेता प्रियंका गाँधी पर योगी सरकार ने की फूलों की बारिश..

देश-विदेश: ये भी गजब का संयोग है कि आम आदमी की तरह अपने पुरखों के शहर में प्रियंका जब पहुंची तो उनका स्वागत सरकार ने फूलों की बारिश के बीच किया। कुछ ऐसा ही संयोग दिखाई दिया जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौनी अमावस्या के पर्व पर संगम में आस्था की डुबकी लगाने गंगा में उत्तरी थीं, प्रियंका अरेल घाट से नाव के जरिए संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए रवाना हुई। प्रियंका गांधी जब बोट पर सवार होकर संगम जा रही थीं, तो उस वक्त योगी सरकार हेलीकॉप्टर के जरिए माघ मेले में मौजूद श्रद्धालुओं पर फूलों की बारिश करा रही थी। प्रियंका गांधी व उनके साथ आए लोगों पर भी फूलों की बारिश हुई।

 

पिछले साल लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत प्रियंका गांधी ने गंगा यात्रा से की थी। 17 मार्च 2019 को प्रियंका ने प्रयागराज से जल यात्रा भी निकाली थी। प्रियंका गांधी ने बगैर प्रोटोकॉल के सामान्य श्रद्धालु की तरह संगम में आस्था की डुबकी लगाई। कांग्रेस की यूपी प्रभारी को देखकर लग रहा है कि पार्टी हिन्दुत्व के लिए एक सॉफ्ट कोना तैयार कर रही है। संगम में मौनी अमावस्या स्नान के बाद प्रियंका गांधी ने नाव चलायी। गुरुवार भोर से ही पवित्र नदियों के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। सवाल ये है कि संगम की धारा में नाव चलाने वाली प्रियंका क्या सियासत के भंवर में फसी कांग्रेस की नैया भी पार लगा पाएंगी ?

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top