मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज रात 9:30 बजे देहरादून में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
उत्तराखंड : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र दिया है कि वह इस्तीफा देना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार इसके पीछे की वजह संवैधानिक संकट पैदा होना बताई जा रही है। आज रात करीब 930 बजे देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र दिया है कि वह इस्तीफा देना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार, इसके पीछे की वजह संवैधानिक संकट पैदा होना बताई जा रही है। आज रात करीब 9:30 बजे देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात को उनके आवास पर पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने बुधवार रात को भी पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात की थी। आज देर शाम मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली से देहरादून अपने विशेष विमान से पहुंचे। सूत्रों के हवालों मिल जानकारी के अनुसार, विधायक दल की बैठक कल हो सकती है।