उत्तराखंड

सीएम धामी ने निकाला ग्रेड पे समस्या का समाधान, पढ़िए पूरी खबर..

सीएम धामी ने निकाला ग्रेड पे समस्या का समाधान, पढ़िए पूरी खबर..

 

 

 

 

 

 

 

 

प्रदेश सरकार ने पुलिस अधिकारियों के ग्रेड पे को लेकर चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए सरकार ने समझौता कर लिया है। पुलिस कांस्टेबलों को एक स्टार के साथ 4200 ग्रेड वेतन का लाभ दिया जाएगा।

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश सरकार ने पुलिस अधिकारियों के ग्रेड पे को लेकर चल रहे विवाद को खत्म करने के लिए सरकार ने समझौता कर लिया है। पुलिस कांस्टेबलों को एक स्टार के साथ 4200 ग्रेड वेतन का लाभ दिया जाएगा। इसके जवाब में सरकार ने नई रैंक एडिशनल सब इंस्पेक्टर के 1750 पद सृजित करने का आदेश दिया है।

 

पुलिस विभाग में सिपाही के लिए 17500 और हेड कांस्टेबल के लिए 3440 पद हैं, लेकिन एक भी पद अतिरिक्त उप निरीक्षक के लिए नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार पुलिस कर्मचारियों को जल्द से जल्द पदोन्नत करने के लिए एएसआई के नए स्तर बनाकर 1750 नए पद देने के आदेश जारी किए गए हैं.

इस तरह उपजा ग्रेड पे का विवाद..

आपको बता दे कि एक जनवरी 2017 से लागू एसीपी (एश्योर्ड कैरियर प्रमोशन) की तरह निश्चित अवधि में मिलने वाली पदोन्नति के लाभ के बदले तय ग्रेड पे विवाद की वजह है। बदली व्यवस्था से पुलिस जवान 4600 ग्रेड वेतनमान से वंचित हो रहे हैं। नई व्यवस्था में 2800 और 4200 ग्रेड वेतन की श्रेणी शामिल की गई। इससे पुलिस जवानों के परिजनों को हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पुलिस कांस्टेबलों की पहली भर्ती 2001 में हुई थी।

उस वक्त पदोन्नति के लिए तय समय सीमा 8, 12 और 22 साल थी। सिपाहियों की भर्ती के समय 2000 ग्रेड पे होता है। आठ साल बाद उन्हें 2400, 12 साल बाद 4600 और 22 साल की सेवा के बाद 4800 दिए जाने का प्रावधान था। 2001 बैच के सिपाहियों को वर्ष 2013 में 4600 रुपये ग्रेड पे का लाभ मिलना था, लेकिन उससे पहले ही सरकार ने समय सीमा में बदलाव कर दिया।

उस वक्त यह कहा गया कि अब यह लाभ उन्हें नई नीति 10, 16 व 26 वर्ष के आधार पर मिलना है। ऐसे में इन सिपाहियों को अब वर्ष 2017 में 4600 ग्रेड पे का लाभ दिया जाना था। मगर, फिर उससे पहले समय सीमा को बढ़ाकर 10, 20 व 30 वर्ष का स्लैब कर दिया गया, जिससे 2001 बैच के सिपाहियों को 4600 ग्रेड पे का लाभ नहीं मिला।

सीएम धामी का कहना हैं कि पुलिस के जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का हमने अच्छा समाधान निकालने का प्रयास किया है। इससे अधिक पुलिस जवानों को प्रमोशन का अवसर मिलेगा। उनको प्रोत्साहन के रूप में 4200 का ग्रेड-पे होगा। 1750 नए पद एडिशनल एसआई के बनेंगे। 1750 पद हेड कांस्टेबल रैंक के बनेंगे। कुल मिलाकर ऐसे अधिक पद हो जाएंगे, जिनका ग्रेड-पे 4200 होगा। मकसद है कि हमारे जवान और ज्यादा ऊर्जा के साथ काम करें। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top