उत्तराखंड

फिर दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी..

फिर दिल्ली दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी..

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी आज फिर दिल्ली दौरे पर चले गए हैं। जहां वो केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। बता दे कि वह दिल्ली दौरे से रविवार को ही लौटे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों से मुख्यमंत्री भेंट के कार्यक्रम तय हो गए हैं। केंद्रीय मंत्रियों के कार्यालयों से यह सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरे का कार्यक्रम बना। मुख्यमंत्री देर शाम अधिकारियों की टीम के साथ दिल्ली रवाना हुए।

 

आपको बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने दिल्ली में तीन दिन प्रवास किया था। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की थी। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की थी और उत्तराखंड राज्य से जुड़े मुद्दों को उठाया था। अब मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय रेलवे मंत्री और केंद्रीय संचार मंत्री से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री रेल मंत्री से राज्य में प्रस्तावित रेल परियोजनाओं और नई रेल गाड़ियों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा संचार मंत्री से राज्य के सीमांत और दूरदराज के गांवों में संचार नेटवर्क और अन्य लंबित मसलों को उठाएंगे।

 

बताया जा रहा हैं कि मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से भी भेंट कर सकते हैं। उन्हें राज्य सरकार में दायित्व बांटने हैं। उनके दौरे के बाद ऐसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री दायित्व आवंटन को लेकर केंद्रीय नेताओं से चर्चा करें। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने के बाद दायित्वों की घोषणा हो सकती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top