उत्तराखंड

सीएम धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया..

सीएम धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया..

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को बांटे फल..

 

 

 

 

 

रुद्रप्रयाग। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में जाकर प्रत्येक वार्ड में मरीजों को फल वितरण भी किए।
भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए बाबा केदारनाथ से कामना की।

तथा एक दूसरे को मिठाई वितिरित कर सीएम का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक गरीब परिवार तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया। ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी हो सके।

इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं नेे जिला चिकित्सालय में मरीजों को फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चैधरी, जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, त्रिलोक सिंह रावत, जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर पंवार, जिपंस भारत भूषण भट्ट, अजय सेमवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, सुरेन्द्र जोशी, कुलबीर रावत, मेहरबान सिंह रावत समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चरण सिंह राणा ने किया।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top