उत्तराखंड

चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, विधायक गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा..

चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ेंगे सीएम धामी, विधायक गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा..

विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा..

 

 

 

 

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी। लेकिन अब इसको लेकर सस्पेंस खत्म हो गया हैं। जिसमे साफ़ हो चूका है कि पुष्कर सिंह धामी चंपावत सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दे कि चंपावत के मौजूदा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने गुरुवार यानी आज सुबह विधानसभा की सदस्यता से विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर उन्हें अपना इस्तीफा दे दिया है।

जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने भी मंजूर कर लिया है। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल मौजूद रहे। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित करते हुए कैलाश चंद्र गहतोड़ी के इस्तीफे को स्वीकार करने की घोषणा की। विधानसभा चुनाव में भाजपा 47 सीट जीतकर सत्ता पर तो काबिज हो गई, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विस सीट से चुनाव हार गए। पार्टी ने धामी के नेतृत्व पर भरोसा किया और उन्हें सत्ता की कमान सौंपी।जिसके बाद सीएम धामी को छह महीने में निर्वाचित होकर विधानसभा में आना है। इसके लिए उन्हें उपचुनाव लड़ना है।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top