उत्तराखंड

सीएम धामी ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन..

केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यो का लिया जायजा..

कार्यों में गुणवत्ता के साथ निर्माण में तेजी लाने के निर्देश..

तीर्थ पुरोहित से मिले, श्रद्धालुओं से भी पूछे हालचाल..

 

 

रुद्रप्रयाग। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम बनने के बाद पहली बार केदारनाथ धाम पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली और तरक्की की प्रार्थना की। जिसके बाद धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में उच्च गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए निर्माण की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम ने जहां तीर्थ-पुरोहितों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की, वहीं धाम में दर्शनों के लिए आए श्रद्धालुओं के हालचाल भी जाने।

 

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह ठीक नौ बजकर दस मिनट पर केदारनाथ धाम स्थित वीआईपी हेलीपैड पर पहुंचे। जहां पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं देवस्थानम बोर्ड के पदाधिकारियों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया। हेलीपैड से पैदल चलकर मुख्यमंत्री सीधे केदारनाथ मंदिर पहुंचे। प्रदेश और देश की खुशहाली और तरक्की के लिए मुख्य पुजारी बांगेश लिंग ने रूद्राभिषेक पाठ किया।

 

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले निर्माणाधीन आदिगुरू शंकराचार्य समाधि स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां कार्य कर रहे इंजीनियर्स से निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अन्य पुनर्निर्माण कार्यों का भी बारीकी से जायजा लिया और जिलाधिकारी मनुज गोयल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री से तीर्थ पुुरोहितों ने भी अपनी मांगों को लेकर चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात कर उनके हाल-चाल पूछे।

 

इसके पश्चात् सीएम धामी वापस देहरादून के लिएरवाना हो गए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, अध्यक्ष सलाहकार समिति केदारनाथ नगर पंचायत देव प्रकाश सेमवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग मनुज गोयल, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, देवस्थानम बोर्ड के सदस्य एवं तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार, पूर्व दर्जाधारी दिनेश बगवाडी, विनोद शुक्ला, हिमांशु तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top