उत्तराखंड

किसान ट्रैक्टर रैली को सीएम ने किया संबोधित..

किसान ट्रैक्टर रैली को सीएम ने किया संबोधित..

उत्तराखंड: हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान से किसान ट्रैक्टर रैली शुरू की गई। रैली को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कृषि कानून किसानों के हित में है। मोदी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। आपने विश्वास किया है और आगे भी नरेंद्र मोदी पर विश्वास कायम रखें। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका कार्यक्रम रद्द हो गया।

 

इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कृषि बिल को लेकर कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही है। सरकार ने बिल लाने से पहले किसान नेताओं से वार्ता की। किसानों की तीनों बिंदुओं पर बात मानी गई। इसके बाद कांग्रेस के बहकावे में आकर कुछ संगठनों ने बिल का विरोध शुरू कर दिया।

 

रैली के लिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठोर, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, रुड़की विधायक सभी किसानों को संबोधित कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top