उत्तराखंड

सफाई कर्मियों की हड़ताल से नगर क्षेत्रों में चारों ओर फैली गंदगी..

सफाई कर्मियों की हड़ताल से नगर क्षेत्रों में चारों ओर फैली गंदगी..

सफाई कर्मियों ने किया रुद्रप्रयाग में प्रदर्शन,मांगो पर कार्यवाही की मांग..

रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि और ऊखीमठ में दिखने लगी हड़ताल से अव्यवस्था..

रुद्रप्रयाग:  देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का आंदोलन जारी है। गुरुवार को भी आक्रोशित सफाईकर्मियों ने बारिश में भी प्रदर्शन किया। अपनी 11 सूत्रीय मांगों को नगर पालिका रुद्रप्रयाग सहित नपं अगस्त्यमुनि और नपं ऊखीमठ में सफाईकर्मियों का आंदोलन जारी है।
गुरुवार को सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया। बारिश के बाद भी कर्मचारियों का आक्रोश कम न था। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने कहा कि अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इधर सफाईकर्मियों की हड़ताल का सीधे तौर पर असर दिखने लगा है।

 

नगर के अनेक स्थानों पर कूड़ेदानों में कूड़े के ढ़ेर जमा हो गए हैं। आवारा पशुओं द्वारा कूड़े को चारों ओर बिखरा दिया जा रहा है। वहीं घरों में नियमित कलक्शन न होने से भी लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। कई लोग स्वयं घरों से कूड़े के थैले कूड़ादान में डालने को मजबूर हो रहे हैं। नगर की प्रमुख सड़कों में भी गंदगी दिख रही है। व्यापारिक प्रतिष्ठान को आगे भी कूड़ा दिख रहा है। व्यापारी भी कूड़ा वाहन न चलने से दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि नगर पंचायत में भी गंदगी ही गंदगी फैल गई है। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल ने कहा कि चार दिनों से हड़ताल होने के बाद भी सरकार उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

 

कहा कि सफाईकर्मी पीछे नहीं हटने वाले हैं। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई आंदोलन जारी रहेगा। इधर, विभिन्न संगठनों के लोगों द्वारा सफाईकर्मियों की हड़ताल को समर्थन दिया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनीष गोडियाल, नगर अध्यक्ष राकेश गोडियाल, नगर उपाध्यक्ष विशनपाल, नगर सचिव आनंद गोडियाल, महामंत्री मनोज कुमार, कैलाश, देवराज सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top