देश/ विदेश

नस्लभेदी वीडियो से उड़ाया चीनी मीडिया ने भारत का मजाक

डोकलाम विवाद: डोकलाम गतिरोध पर भारत-चीन के बीच तनातनी दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। डोकलाम बॉर्डर पर एक तरफ चीन अपनी सेना पीछे करने को तैयार नहीं है तो वहीं दूसरी तरफ चीनी मीडिया की तरफ से आए दिन भारत के लिए धमकी भरे बयान जारी किए जा रहे हैं। इसी बीच डोकलाम विवाद को लेकर चीनी मीडिया ने बुधवार को भारत के खिलाफ नस्लभेदी वीडियो जारी किया है, जिसमें भारतीय नागरिक के रूप में पगड़ी पहने हुए एक शख्स को दिखाया गया है। इस वीडियो को ‘सेवेन सिन्स ऑफ इंडिया’ यानी ‘भारत के सात पाप’ नाम दिया गया है।

चीनी न्यूज़ एजेंसी सिन्हुआ ने बुधवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक वीडियो को ट्वीट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ”भारत के सात पाप। यह भारत के लिए अपने सातों पापों को कबूल करने का समय है।”

आपको बता दें कि पिछले दो महीने से डोकलाम सीमा पर चीन और भारत के बीच तनाव चल रहा है। डोकलाम गतिरोध को लेकर चीनी मीडिया में युद्ध की धमकी लगातार दी जा रही है। वहां की सरकारी मीडिया का कहना है कि भारत ने डोकलाम सीमा पर दुःसाहस किया है। चीन भी कह चुका है कि भारत अपने सैनिकों को वापस बुला ले। दूसरी तरफ भारत का कहना है कि चीन वहां सड़क निर्माण का काम बंद करे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top