उत्तराखंड

सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में संचार व्यवस्था को करेगी सुदृढ़: मुख्यमंत्री

अक्टूबर में होगा बैलून टेक्नोलोजी का शुभारम्भ

पिरूल से तारपीन तेल और बायोमास से डीजल बनाने वाला उत्तराखण्ड होगा पहला पहला राज्य

2022 तक किसानो की आय होगी दुगुनी

2018 तक होंगे शहरी व नगरी क्षेत्र खुले में शौचमुक्त

एक अरब 43 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी समस्याएं

रुद्रप्रयाग। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिये। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जनता की समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाय तथा समय से उनका समाधान करना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने शासन स्तर पर लम्बित प्रकरणों का भी शीघ्र समाधान करने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने मुख्य रूप से सड़क, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, पैदल मार्ग, आर्थिक सहायता आदि से जुड़ी 320 विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, जिसमें से 165 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 14372.68 लाख की विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिसमें 365.75 लाख रूपये की लागत विकास भवन के ब्लाॅक ‘‘डी‘, 27.08 लाख रूपये की लागत से राजकीय पशु चिकित्सालय भवन क्यूंजा व जिला चिकित्सालय में आकस्मिक कक्ष, राजकीय इण्टर कालेज बीना भवन का लोकापर्ण किया। इसके साथ ही 68.02 लाख रूपये की लागत से राजकीय आयुर्वेेदिक चिकित्सालय भवन लदोली, 221.82 लाख रूपये की लागत से सोनप्रयाग से केदारनाथ तक तीर्थयात्रियों हेतु 36 बाॅयो-डायजेस्टिव शौचालय, 475.55 लाख रूपये की लागत से केदारपुरी से गरूडचट्टी तक पैदल मार्ग निर्माण, 1548.26 लाख लागत से दुर्गाधार-बावई-तिलवाडा मोटरमार्ग मार्ग, 510.47 लाख की लागत से गौरीकुण्ड में मंदाकिनी नदी तट पर बाड सुरक्षा कार्य, 643.92 लाख की लागत से गौरीकुण्ड में नदी के दांए तट पर बाड सुरक्षा कार्य, 1247.80 लाख लागत से सीतापुर पार्किंग क्षेत्र में नदी के बाएं तट पर बाढ सुरक्षा कार्य, 299.55 लाख लागत से सीतापुर पार्किंग क्षेत्र में मंदाकिनी नदी किनारे घाट एवं सौंदर्यीकरण कार्य, 138.31 लाख लागत से सीतापुर में पातीगाढ के बायी तट पर बाढ सुरक्षा कार्य, 684.91 लाख लागत से सीतापुर बाजार के नीचे मंदाकिनी नदी तट पर बाढ सुरक्षा कार्य, 1040.99 लाख की लागत से सोनप्रयाग में संगम से नीचे की ओर मंदाकिनी नदी के बांये तट पर बाढ सुरक्ष्ज्ञा कार्य, 182.58 लाख लागत से सोनप्रयाग मंदाकिनी नदी के दांयी ओर घाट निर्माण कार्य, 9.83 लाख लागत से गौरीकुण्ड में तत्प कुण्ड का जीर्णोद्वार कार्य, 32.96 लाख लागत से नदी की धारा से बोल्डर हटाने का कार्य, 754.05 लाख लागत से सोनप्रयाग में चटटान से नीचे की ओर मंदाकिनी तट पर बाढ सुरक्षा कार्य, एमआई 26 हेलीपैड से केदारनाथम मंदिर मार्ग तक 50 फीट चैडा पैदल मार्ग निर्माण, केदारनाथ सहित कुल 29 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

जनता मिलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जन शिकायतों की सुनवाई के दौरान आपदा की विसंगतियां सामने आयी जो कि पीड़ादायक बात है। शासन को समानता व न्यायपूर्ण व्यवहार करना चाहिए। सरकार का लक्ष्य है कि 2018 तक शहरी व नगरी क्षेत्रों को खुले में शौचमुक्त करना है। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने स्तर से स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान करें। जिससे स्वच्छ भारत का निर्माण हो सके। केदारपुरी मेें 69 घरों का निर्माण में पारम्परिक शैली का प्रयोग किया जायेगा।

एक पण्डाल निर्मित किया जायेगा जिसमें दो से ढाई हजार लोग एक साथ बैठकर मेडिटेशन धार्मिक क्रियाकलापों को कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से पायलेट प्रोजेक्ट का शुभारम्भ किया जायेगा। इसके लिए प्रतिदिन 40 टन पिरूल की आवश्यकता पडेगी। कहा कि पिरूल से तारपीन तेल व बायोमास से डीजल बनाने वाला उत्तराखण्ड देश का प्रथम राज्य होगा। कहा कि सरकार दूरस्थ क्षेत्रो में संचार व्यवस्था को सुदृढ़ीकरण बनाने के लिए बैलून टेक्नोलोजी का शुभारम्भ अक्टूबर में बद्रीनाथ से किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 तक किसानो की आय को दुगुनी करने के लिए चकबन्दी व कृषि उद्योग पर बागवानी, मत्स्य पालन, रेशम पालन व अन्य कृषि सम्बद्ध क्षेत्रों की ओर ध्यान देना पडेगा। इससे काशतकारों की आजीविका तथा प्रदेश की आर्थिकी मजबूत होगी।

इस मौके पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल, एसपी पीएन मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद अंथवाल, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख अजेन्द्र अजय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, रुद्रप्रयाग नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि अध्यक्ष अशोक खत्री, ऊखीमठ रीता पुष्पवाण, प्रमुख अगस्त्यमुनि जगमोहन रौथाण, जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, पूर्व दर्जाधारी बीना बिष्ट, दिनेश बगवाड़ी, जिला पंचायत सदस्य महावीर पंवार, पूर्व महामंत्री एवं जिला समन्यवक विक्रम सिंह कंडारी, भाजपा वरिष्ठ नेता दिनेश ऊनियाल केदारनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डाॅ आशुतोष किमोठी, भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष शकुन्तला जगवाण, पूर्व प्रमुख ममता नौटियाल, भाजपा नेता शत्रुघ्न नेगी, आशीष गैरोला, पूर्व जिलाध्यक्ष बचन सिंह रावत, मुकेश कंडारी, प्रीतम सिंह पंवार, भाजपा नेता सुरेन्द्र बिष्ट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमा रानी आर्य, भाजपा किसान मोर्चा के जिला संयोजक देवी प्रसाद थपलियाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष प्रेम लाल भारती, भाजपा नगराध्यक्ष सुनील नौटियाल, अगस्त्यमुनि श्रीनंद जमलोकी, सुरेन्द्र जोशी, सुंदर सिंह रावत, कुलवीर सिंह रावत, भाजपा युवा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, जिला महामंत्री विकास डिमरी, नगराध्यक्ष विक्रांत खन्ना, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक भगवान सिंह रावत सहित कई उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री अजय सेमवाल एवं अनूप सेमवाल ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्यमंत्री ने की निर्माण कार्यों की घोषणा

रुद्रप्रयाग। जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विकासखण्ड अगस्त्यमुनि में खैडीखाल से ग्वेफड मोटर मार्ग, विकास खण्ड अगस्त्यमुनि खांकरा-मोल्खाखाल में मोटर मार्ग, बरसूडी-डाडा-बरसूडी-इन्टर कालेज बणगांव झुण्डोली मोटर मार्ग, विकास खण्ड जखोली में विजयनगर तैला मोटर मार्ग से स्वाडा तक मोटर मार्ग, रुद्रप्रयाग चोपता उडामाण्डा रोड पर क्वीली से कुरक्षण मोटर मार्ग, पर्यटन मेला बधाणीताल को भव्य से अयोजित करने, विकास खण्ड अगस्त्यमुनि हरियाली देवी को पर्यटन मेले की भांति मनाया जाने, विकास खण्ड जखोली घंघासू बांगर क्षेत्र में जूडी बूटी उत्पादन को बढावा देने, राइका जवाडी में दो कक्षा-कक्ष निर्माण, राप्रावि टैंठी में भवन निर्माण, राप्रावि जखनोली भवन निर्माण, सुमाडी पेयजल योजना आरबीएफ निर्माण पाइप लाइन निर्माण, लदोली पेयजल निर्माण योजना चार किमी पाइप का व्यास बढाना एवं जलाशय निर्माण करने, मिनी आंगनबाडी केन्द्र गंधारी भवन निर्माण, रूद्रप्रयाग में पार्किंग निर्माण, रूद्रप्रयाग में आधुनिक शौचायल निर्माण, रूद्रप्रयाग के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने, रूद्रप्रयाग एनएच 58 में पर्यटकों की सुविधा हेतु साइनेजेज लगाए जाएंगे, जवाडी रोठिया पेयजल योजना 12.40 का जीओ तथा छेना-घंघासू-बक्सीर मोरटरमार्ग पर निर्माण कार्य की घोषणा की गई।

सेमवाल की पुस्तक का विमोचन

रुद्रप्रयाग। कार्यक्रम में डायट के प्रवक्ता कालिका प्रसाद सेमवाल द्वारा लिखित पुस्तक रुद्रप्रयाग दर्शन का विमोचन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री ने पीएमजीएसवाई के तहत सडक सुधारीकरण कार्य कर रही महिला समिति तूना को एक लाख दो हजार 122 रूपए तथा स्वांरी ग्वांस को 73 हजार 889 रूपए के चैक वितरित किए। वहीं अगस्त्यमुनि की चार व ऊखीमठ की तीन ग्राम पंचायतों के लिए 23 लाख 59 हजार 115 रूपए तथा दो कृषकों को पावर विडर भी प्रदान किए गए। साथ ही उद्योग विभाग की ओर से एक को काष्ठ व दो को रिगांल शिल्प दिये गये।

बाॅक्स न्यूज

संस्कृत में पढ़ा अभिनन्दन पत्र

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री के पहली बार रुद्रप्रयाग आगमन पर क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चैधरी ने स्वागत में अभिनन्दन पत्र संस्कृत में पढ़ा और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इससे पहले विधानसभा की शपथ भी श्री चैधरी ने संस्कृत में ली थी। संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने और इसके संरक्षण के लिए विधायक चैधरी प्रयासरत रहे हैं। उनके द्वारा संस्कृत में पढ़े गये अभिनन्दन पत्र पर सीएम ने खुशी जताई।

सीएम की घोषणा पर जताया आभार

रुद्रप्रयाग। भरदार पट्टी की बहुप्रतीक्षित मांग जवाड़ी-रौठिया पेयजल योजना की घोषणा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने की। भरदार पट्टी का रौठिया गांव पेयजल के लिए परेशान है। पिछली सरकारों ने ग्रामीणों की मांग को हर बार अनसूना किया। सीएम रावत के पहली बार रुद्रप्रयाग पहुंचने पर भरदार पट्टी की जनता को सौगात मिली है। क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आशा डिमरी ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं का समाधान ईमानदारी व निष्ठा के साथ कर रहे हैं। कहा कि भरदार पट्टी की जनता पानी के लिए तरस रही है। गर्मी हो या फिर सर्दी, दोनों ही मौसम में ग्रामीणों को पीठ पर पानी लादकर देखा जा सकता है। ऐसे में क्षेत्र से पलायन तेजी से बढ़ रहा है। कहा कि सीएम रावत की घोषणा से जनता को उम्मीदों के पंख लगे हैं।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top