उत्तराखंड

तीरथ सरकार को आज मिल जायेंगे उनके 11 खिलाड़ी..

तीरथ सरकार को आज मिल जायेंगे उनके 11 खिलाड़ी..

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री बनने के बाद अब बारी सहयोगी मंत्रियों की टीम तैयार करने की है। अब ऐसे में सभी कयास ख़त्म हो जायेगा जब आज शाम उन नामों का खुलासा होगा और वो चुने हुए नवरत्न तीरथ की कैबिनेट में शामिल होंगे। तीरथ सिंह रावत पूरा मंत्रिमंडल बनाने की तैयारी में हैं। उनके मंत्रिमंडल में 11 मंत्री होंगे। संभावना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार आज ही हो जाएगा। वही खबर है कि आज शाम पांच बजे ये सभी नए मंत्री शपथ भी लेंगे

मंत्रिमंडल में जातिगत और क्षेत्रवार होगा प्रतिनिधित्व..

चार ठाकुर, चार ब्राह्मण के अलावा एक महिला और एक दलित चेहरा मंत्रिमंडल में शामिल हो सकता है। मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और मदन कौशिक देहरादून पहुंच गए हैं।

ये नाम संभावित मंत्रियों की लिस्ट में हो सकते हैं शामिल..

नरेंद्र नगर से विधायक सुबोध उनियाल , बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य, चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज, बदरीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट , खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी, यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूरी, कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत, हरिद्वार ग्रामीण से विधायक यतीश्वरानंद, डीडीहाट विधायक से विशन सिंह चुफाल, कोटद्वार से विधायक हरक सिंह रावत और श्रीनगर से विधायक धनसिंह रावत को मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

आज हो जायेगा तीरथ मंत्रिमंडल का विस्तार..

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। जब हमें दिल्ली (केंद्रीय नेतृत्व) से नाम प्राप्त हो जाएंगे तो वह आज दोपहर बाद शपथ ले लेंगे। संसदीय बोर्ड इस पर चर्चा कर रहा है। वे हमें वे नाम भेजेंगे, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। 11 मंत्री शपथ लेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top