उत्तराखंड

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली..

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली

भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण के नेतृत्व में सड़कों में उमड़े कार्यकर्ता

जिले की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को मिल रहा अपार समर्थन: चौधरी

रुद्रप्रयाग। स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा जिले की चारों सीटों पर भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। जिले की एक पालिका और तीन नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशियों को भारी जन समर्थन मिल रहा है। केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार का लाभ प्रत्याशियों के विजय होने पर जनता को लाभ मिलेगा।

रुद्रप्रयाग नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी सरस्वती त्रिवेदी के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक भरत सिंह चौधरी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण के नेतृत्व में शहर में विशाल रैली निकालकर जनता से समर्थन मांगा। भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी ने मतदाताओं का आह्वान करते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जनता को पालिकाओं के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।

उन्होंने कहा कि जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है। श्री चौधरी ने कहा कि आॅल वेदर रोड़ निर्माण से किसी भी व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जायेगा और प्रभावित व्यापारियों के साथ न्याय किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग प्रभावित व्यापारियों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं, जोकि सरासर झूटी अफवाह है। जनता को एकजुट होकर नगर के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लामबंद हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के रूझान को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण ने कहा कि जिल के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं और जिले के चारों सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत से नगर निकायों का चहुंमुखी विकास होगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य वाचस्पति सेमवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश नौटियाल, जिला महामंत्री अजय सेमवाल, पूर्व जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शकुन्तला जगवाण, सांसद प्रतिनिधि ममता नौटियाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि नौटियाल, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सरला खण्डूड़ी, युवा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र रावत, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश बहुगुणा, मीडिया सह प्रभारी सतेन्द्र बत्र्वाल, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, महेश डियूंडी, मोहन सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, गंभीर बिष्ट, हेमा पुष्पवाण, जसपाल भारती, विक्रम पहाड़िया, अमरा देवी, उमा मेवाल, दिनेश बिष्ट, अरविंद सेमवाल, पार्वती देवी, सुरेन्द्र जोशी, त्रिलोक रावत, देवी प्रसाद थपलियाल, विक्रांत खन्ना, विकास डिमरी, आशीष गैरोला, नरेन्द्र पंवार, दीपक सिलोड़ी सहित कई मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top