उत्तराखंड

शकनेश्वर महादेव क्वल्ली में अखंड रामायण का आयोजन..

शकनेश्वर महादेव क्वल्ली में अखंड रामायण का आयोजन..

26 जनवरी को जल कलश यात्रा और भंडारे का आयोजन..

रुद्रप्रयाग:  बच्छणस्यूं क्षेत्र के शकनेश्वर महादेव क्वल्ली में तीन दिवसीय अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हो गया है। 26 जनवरी को जल कलश यात्रा और भंडारे के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा। इस मौके पर हनुमानजी की पताका और मूर्ति भी स्थापित की गई।
अखंड रामायण के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे उत्तराखंड क्रांति दल के युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि रामायण का अर्थ भगवान राम की यात्रा है।

इससे हम बेहतर जीवन जीना सीख सकते हैं। रामायण से हम सीखते हैं कि किस तरह बुराई पर अच्छाई की जीत होती है। भाइयों के बीच प्रेम,माता-पिता का सम्मान, गुरुजनों का सम्मान, यह हमें भगवान राम के आदर्श जीवन से सीखने को मिलता है।

 

मोहित डिमरी ने कहा कि हमारे समाज में मर्यादा, संयम, अनुशासन, विनय, विवेक और लोकतांत्रिक मूल्यों का नाम राम है। भगवान राम जाति वर्ग से परे हैं। नर हों या वानर, मानव हों या दानव सभी से उनका करीबी रिश्ता है। अगड़े पिछड़े सब उनके करीब हैं। जो व्यक्ति संयमित, मर्यादित और संस्कारित जीवन जीता है, निःस्वार्थ भाव से उसी में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों की झलक परिलक्षित हो सकती है।

उन्होंने इस पवित्र अनुष्ठान में आमंत्रित करने के लिए महंत नंदूपुरी महाराज और बच्छणस्यूं क्षेत्र की जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता देवेंद्र चमोली, उक्रांद के जिला महामंत्री भगत चौहान , उक्रांद के वरिष्ठ नेता बुद्धिबल्लभ ममगाई, सामाजिक कार्यकर्ता भरत पटवाल, विक्रम नेगी और बलवीर कठैत ने भी अपने विचार रखे।

 

महंत नंदूपुरी महाराज ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए अखंड रामायण का आयोजन किया जा रहा है। 26 जनवरी को जल कलश यात्रा और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति रामायण का पाठ सुनता है, उसके जन्म-जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं। अखंड रामायण का पाठ महेशानंद भट्ट, मगनानंद जी, सूरज मोहन चमोली, पुरुषोत्तम गैरोला, दिनेश थपलियाल, वासुदेव थपलियाल, चंडी प्रसाद भट्ट ने किया।

 

इस मौके पर नरेंद्रपुरी महाराज, महिला मंगल दल अध्यक्ष बड़ा विमला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता सोबन सिंह नेगी, गोकुल सिंह रावत, धर्म सिंह राणा, नरेंद्र असवाल, मंगसीर चौधरी , राम सिंह रावत, इंद्र सिंह नेगी, धर्मपाल सिंह असवाल, देव कंडारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता सोबन सिंह नेगी ने किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top