उत्तराखंड

50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, 6 लोग घायल..

50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी कार, 6 लोग घायल..

उत्तराखंड: नरेंद्रनगर (टिहरी) के जाखणीधार ब्लॉक के रजाखेत से देहरादून जा रही एक कार आगराखाल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमे सात लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवती की स्थिति गंभीर है। जिसको श्रीदेव सुमन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा हैं कि ये सभी लोग एक ही परिवार के थे।

 

जानकारी के अनुसार बुधवार को एक कार रजाखेत से देहरादून जा रही थी। दोपहर तीन बजे लगभग आगराखाल के समीप कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में रजाखेत निवासी बबीता (24), कविता (24), वाहन चालक धर्म सिंह (54), धन सिंह (50), अजबपुर कला नेहरू कालोनी देहरादून निवासी पूजा (20), देवांश (6) व संतोषी (32) घायल हो गए।

 

हादसे की सूचना मिलते ही आगराखाल चौकी प्रभारी जेपी कोहली व अग्निशमन प्रभारी धीरज सिंह तड़ियाल मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालकर श्रीदेव सुमन अस्पताल में भर्ती कराया। पूजा के सिर और पैर पर गंभीर चोट आने के कारण उसे हायर सेंटर जौलीग्रांट रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य छह घायलों की स्थिति सामान्य है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top