उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग- 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 12 लोग घायल..

बिग ब्रेकिंग- 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 12 लोग घायल..

सुरकंडा देवी मंदिर जा रहा था वाहन..

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार सड़क हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। हर दिन किसी न किसी हादसे की खबर सामने आ रही है। सड़क दुर्घटनाओं का एक यह भी अहम कारण हैं कि उत्तराखंड में सड़कें हद से ज्यादा ख़राब हैं, जिसके कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ऐसी ही खबर रायपुर के सिमयारी गांव से सामने आयी हैं। बता दे कि सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे यात्रियों की गाड़ी फुलैत गांव के पास खाई में गिर गई। हादसे में 12 घायल हो गए। इनमें तीन लोगों को गंभीर चोट आई।

 

जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त गाड़ी में 15 लोग सवार थे। सभी एक गांव के निवासी हैं। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी का कहना हैं कि मंगलवार सुबह रायपुर-कद्दूखाल मार्ग पर फुलैत गांव के पास हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में मैक्सी गाड़ी गिरी हुई थी।

 

पुलिस ने कार सवाल घायलों को निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। उनका कहना हैं कि कार में सवार सभी लोग सिमयारी गांव के हैं। वह सुबह सुरकंडा देवी मंदिर जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार खाई में गिरी। घायलों का दून और कोरोनेशन अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top