श्रीनगर। बद्रीनाथ राष्ट्रीय मार्ग पर पौड़ी बस अड्डे पर रुद्रप्रयाग की ओर जा रही टैक्सी ने राह चलते लोगों को रौंद दिया। इस घटना में 1 बच्ची सहित 4 लोग घायल हो गए हैं। इनमे 2 की स्थिति गम्भीर है।जानकारी के अनुसार रविवार अभी देर रात रुद्रप्रयाग की ओर जा रही टैक्सी अनियंत्रित हो गयी। जिससे सड़क में चल रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाल एन एस बिष्ट फ़ोर्स सहित मौके पर पहुंचे।
इस घटना में विजय लक्ष्मी उर्फ ममता पत्नी मुकेश व उसकी ननद 9 वर्षीय साक्षी रावत पुत्री सुनील निवासी डांडा बड़ियारगढ़ और एक होटल के कर्मचारी सोहन सिंह व कालू घायल हो गए। श्रीकोट चौकी के उप निरीक्षक पी एस बुटोला ने बताया कि ममता और कालू की स्थिति गम्भीर है। कोतवाल बिष्ट ने बताया कि कार चालक मनीष निवासी रुद्रप्रयाग को मौके से पकड़ा गया है। उसने बताया कि उसके साथ 2 और लोग थे।
कार चालक ने राह चलते लोगों को रौंदा..
By
Posted on