पौड़ी गढ़वाल में नयार नदी में गिरी गाड़ी , जिसमे 6 लोग सवार बताए जा रहे है…
उत्तराखंड : उत्तराखंड में हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हादसा पौड़ी गढ़वाल के बैजरों में हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक गाड़ी नयार नदी में समा गई। खबर है कि गाड़ी में कुल मिलाकर 6 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी बैजरो की तरफ जा रही थी। इस दौरान ड्राइवर का गाड़ी से बैलेंस खो गया और अनियंत्रित होकर गाड़ी नदी में समा गई।
हादसे के बाद से मौके पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस बारे में खबर की है। अभी तक इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, इस बात की कोई जानकारी नहीं है। इतना जरूर बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल मिलाकर 6 लोग सवार बताए जा रहे है।