उत्तराखंड

चंपावत में छात्रों को बंटने वाली किताबों के बंडल नाली में मिले..

चंपावत में छात्रों को बंटने वाली किताबों के बंडल नाली में मिले..

जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई की आदेश…

 

 

उत्तराखंड: किताबों के नाली में पड़े होने का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दे कि आठवीं तक के छात्र-छात्राओं को बंटने वाली पुस्तकों के कुछ बंडल नाली में पड़े मिले हैं। नाली में मिले चार बंडलों में हिंदी, गणित और विज्ञान विषय की कक्षा छह से आठवीं तक की पुस्तकें हैं।

 

स्थानीय लोगों ने नाली से किताबों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर रखने के साथ शिक्षा विभाग को मामले की जानकारी दे दी है। साथ ही ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

ये भी पढ़ें-7 साल बड़ी महिला के साथ लिव इन में रह रहा था युवक, गला घोंटकर कर दी हत्या

आपको बता दे कि पाटी में 1732 छात्र-छात्राओं को अब तक किताबें नहीं बंट सकी हैं। सीईओ जितेंद्र सक्सेना का कहना है पाटी ब्लॉक में किताबों को लापरवाही से ले जाने का मामला संज्ञान में आया है।

किताबें सीआरसी (न्याय पंचायत संसाधन केंद्र) से पहुंची हैं या आपूर्ति करने वाले वाहन से गिरी है, इसकी जांच कराई जाएगी। इसे लेकर जांच कमेटी गठित कर जांच की जाएगी। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top