उत्तरकाशी। गंगोत्री हाइवे के गंगोरी में गंगा नदी के ऊपर बना बेली ब्रिज ढह गया है। ऐसे में कई गावों और छोटे क़स्बों का सम्पर्क देश-दुनिया से पूरी तरह कट गया है। मुख्यालय से पाँच किमी दूर अस्सी गंगा के ऊपर आपदा में पुल बह गया था। इसके बाद बेली ब्रिज का निर्माण किया गया। इस पुल को तैयार होने में क़रीब एक माह का समय लगा था।
यह हादसा तब हुआ, जब पुल के ऊपर भारी वाहन गुज़र रहा था। अब बीआरओ की कार्य प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
वर्ष 2008 में भी गंगोरी पुल टूटा था। इस मामले में डीएम ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। फ़िलहाल नदी के ऊपर से अस्थाई सड़क बना कर वाहनों की आवाजाही कराई जाएगी।