देश/ विदेश

PM मोदी की सुरक्षा में सेंधमारी?

PM मोदी की सुरक्षा में सेंधमारी?

मुंबई की सभा में पकड़ा गया NSG का फर्जी जवान..

 

 

 

 

 

 

 

पीएम नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे के वक्त क्या किसी बड़ी साजिश को अंजाम दिया जाना था? क्या उस दिन मुंबई की सुरक्षा के लिए कोई बड़ा खतरा पैदा होने वाला था, जो टल गया? पीएम मोदी की मुंबई यात्रा के सभास्थल से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

देश-विदेश: पीएम नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे के वक्त क्या किसी बड़ी साजिश को अंजाम दिया जाना था? क्या उस दिन मुंबई की सुरक्षा के लिए कोई बड़ा खतरा पैदा होने वाला था, जो टल गया? पीएम मोदी की मुंबई यात्रा के सभास्थल से दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। इनमें से एक के पास से घातक हथियार मिले हैं। पीएम मोदी के साथ बैठक दो दिन पहले बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान (बीकेसी) में हुई थी।मुंबई पुलिस ने यहीं से दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया है. इन आरोपियों के नाम कटराम चंद्रगाई कावड और रामेश्वर मिश्रा हैं।

कटराम की उम्र 39 साल है और वह मुंबई से सटे भिवंडी इलाके का रहने वाला है। वह होटल और परिवहन उद्योग से जुड़ा है। पीएम मोदी की सभा वाली जगह पर गश्त करते हुए पुलिस जवानों को उस पर शक हुआ तो उसे पकड़ा गया। पूछताछ की गई। उसके पास से स्मिथ एंड वैगन स्प्रिंगफील्ड पिस्टल और चार गोलियां बरामद हुई हैं। इसके पास रिवॉल्नर का लाइसेंस होने की भी जानकारी मिली है। बीकेसी पुलिस थाने में कटराम के खिलाफ धारा 37(1) ऑफ 135 मपोका 1951 के तहत मुंबई पुलिस के आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस जांच चल रही है।

NSG का जवान बता कर सभा स्थल के VVIP क्षेत्र में घुस आया था

एनएसजी जवान बनकर इमारत में घुसे एक अन्य शख्स को हिरासत में लिया गया है। रामेश्वर मिश्रा नाम का एक व्यक्ति नवी मुंबई से पीएम मोदी के सभा स्थल पहुंचने के करीब 90 मिनट पहले यहां पहुंचा। यह अपने आप को एनएसजी में नायक के पद पर कार्यरत बता कर सभा स्थल में घुस आया था। वह इस तरह भारी सुरक्षा वाले वीवीआईपी सेक्शन में घुसने की कोशिश कर रहा था। जब मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों को इस पर शक हुआ तो उन्होंने इसे रोक लिया और पूछताछ शुरू की।

NSG के फर्जी आईडी के रिबन पर दिल्ली पुलिस सुरक्षा (PM) लिखा

अंदर जाने से पहले वह इधर-उधर भटक रहा था। तभी क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने इस पर नजर रखी।आधा घंटे तक उस पर नजरें बनाए रखने के बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पकड़ कर पूछताछ शुरू की। आरोपी के पास नकली राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) पहचान पत्र थे जो 13 जनवरी को जारी किए गए थे। उसमें उसके रेंजर के तौर पर तैनाती का उल्लेख है। लेकिन आईडी के रिबन पर दिल्ली पुलिस सुरक्षा (PM) लिखा हुआ है।

बांद्रा कोर्ट ने आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेजा

पुलिस पूछताछ में आरोपी दावा करता रहा कि वह एनएसजी के पठानकोट हब में नियुक्ति पर है। लेकिन जब मुंबई पुलिस ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि उसकी आईडी फर्जी है। आरोपी मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धारा 171, 465, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को उन्हें बांद्रा कोर्ट लाया गया। अदालत ने उसे 24 घंटे की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top