देश/ विदेश

वैलेंटाइन डे से पहले लड़के ने तोडा लड़की का दिल, फिर लड़की ने पूरे शहर में लगवा दिए पोस्टर..

वैलेंटाइन डे से

वैलेंटाइन डे से पहले लड़के ने तोडा लड़की का दिल, फिर लड़की ने पूरे शहर में लगवा दिए पोस्टर..

लोगों का कहना है ब्रेकअप हो तो ऐसा..

देश-विदेश : इश्क में दिल का टूटना हमेशा दर्द पहुंचाने का काम करता है। जिससे बेइंतहा मोहब्बत हो जाए और वह धोखा देकर निकल जाए तो अक्सर इंसान का दिमाग काम करना बंद ही कर देता है। मन हल्का करने के लिए इसके बाद लोग तरह-तरह की चीजें करने लगते हैं। दिल के इस व्यापार में कई बार प्यार के अरमानों का सौदा भी होता है। वैलेंटाइन वीक के रोमांटिक माहौल में एक लड़की को अपने ब्वॉयफ्रेंड से धोखा मिलने पर उसने पूरे शहर में पोस्टर लगवा दिए।

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में लोगों को हर जगह पोस्टर देखने को मिल रहे हैं। गोमतीनगर के चौराहे और सड़कों किनारे ‘सिद्धी हेट्स शिवा’ के पोस्टर लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें बहुत तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से नाराजगी जताने के लिए यह नया तरीका अपनाया।

 

हालांकि, अभी तक यह पत्ता नहीं चल पाया है कि आखिर यह सिद्धी कौन हैं जिसने अपने लवर के लिए यह काम किया है। लेकिन लड़की के इस बहादुरी को देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है। लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि ब्रेकअप करो तो ऐसे करो.. लखनऊ के अलावा दिल्ली के डीटीसी बसों के पीछे भी ‘सिद्धी हेट्स शिवा’ के पोस्टर मिले हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top