उत्तराखंड

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा पहुंची रुद्रप्रयाग, जोरदार स्वागत

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा पहुंची रुद्रप्रयाग, जोरदार स्वागत

अगस्त्यमुनि रामलीला मैदान में जनसभा का आयोजन

देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों की मदद करती है कांग्रेस और आप: कैलाश

कांग्रेस ने भाजपा की विजय यात्रा रैली को बताया फ्लॉप

रुद्रप्रयाग। हरिद्वार से शुरू हुई भाजपा की विजय संकल्प यात्रा आज रुद्रप्रयाग पहुंची। रुद्रप्रयाग के प्रवेश द्वार खांखरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रुद्रप्रयाग विधायक एवं यात्रा प्रमुख भरत सिंह चौधरी के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया। खांखरा के बाद यात्रा रैंतोली, रुद्रप्रयाग और तिलवाड़ा होते रामलीला मैदान अगस्त्यमुनि पहुंची। जहां जनसभा का आयोजन किया गया। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय, पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक शामित थे।

रामलीला मैदान अगस्त्यमुनि में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय ने कांग्रेस को हताश और निराश पार्टी बताते हुए कहा कि देश और दुनिया में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से भारत को नई पहचान मिलने से देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। रामलीला मैदान अगस्त्यमुनि में विजय संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हरीश रावत राम मंदिर पर सवाल उठाया करते थे।

हम उन्हें अयोध्या में सपरिवार रामलला के दर्शन करने के लिए आमंत्रित करते हैं। इससे उनके सारे राजनीतिक पाप धुल सकेंगे। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित उज्जवला योजना, आलवेदर रोड, रेल परियोजना, सैनिकों का सम्मान, हर-घर नल, किसान सम्मान और कोरोना काल में किये कार्यों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने विजय संकल्प यात्रा में मिल रहे भारी जनसमर्थन की सराहना की। कहा कि इस बार भाजपा उत्तराखण्ड में 60 से अधिक सीटें जीतेंगी। उन्होंने बाबा केदारनाथ के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथाह प्रेम और विश्वास को याद दिलाते हुए कहा कि यह केदारनाथ की धरती राज्य और देश में भाजपा के प्रति संकल्प का संदेश देगी।

 

पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि दो साल के भीतर पहाड़ में रेल की आवाज सुनाई देगी। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा रेल परियोजना को सोनप्रयाग तक पहुंचाना है। पहाड़ के लोग कभी सोच नहीं सकते थे कि यहां तक रेल आ सकती है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि चुनाव निकट आते ही कई राजनीतिक पार्टियां और चुनाव बाज लोग सक्रिय हो जाते हैं। लोगों को कमजोर हाथों में सत्ता नहीं सौंपनी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। ऑल वेदर के साथ रेल परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है।

 

कांग्रेस और आप पार्टी सिर्फ जनता को बेवकूफ बनाना जानती है। कहा कि राज्य में कांग्रेस अपने अंतरद्वंदों में घिर रखी है और उसके नेता हताश और निराश हैं। जबकि पांच सालों में उत्तराखण्ड में भाजपा ने कई उल्लेखनीय कार्य किये हैं और इस यात्रा के माध्यम से इन कार्यों से जनता को अवगत कराकर जनमत अपने पक्ष में करना है।

कार्यक्रम में विधायक भरत चौधरी ने कहा कि जनपद की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा की विजय होगी। कार्यक्रम को पूर्व राज्यमंत्री व यात्रा संयोजक बीरेंद्र बिष्ट व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने भी संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने की। संचालन अनूप सेमवाल और विक्रम कंडारी ने किया। इससे पूर्व जनपद आगमन पर खांकरा में जिला संगठन की ओर से जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल के नेतृत्व में विधायक भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह की मौजूदगी में महिला मोर्चा की बहनों की ओर से तिलक एवं फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

 

इसके फलस्वरूप नरकोटा, रैंतोली में स्वागत किया गया और तिलवाड़ा में भव्य रोड शो किया गया। विजय संकल्प यात्रा में प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, यात्रा गढ़वाल सयोंजक वीरेंद्र बिष्ट, विधानसभा प्रभारी रुद्रप्रयाग जयंती कुर्मांचली, केदारनाथ प्रभारी वाचस्पति सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, शैलारानी रावत, अजेंद्र अजय, आचार्य शिव प्रसाद ममगांई, कमलेश उनियाल, बीर सिंह रावत, पंकज भट्ट, कुलदीप नेगी आजाद, डॉ संजय दरमोड़ा, देव प्रकाश सेमवाल, अशोक खत्री, महावीर पंवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुंवरी बर्तवाल, युवा नेता आशीष नौटियाल, मीडिया प्रमुख ओम प्रकाश बहुगणा, दरम्यान जख्वाल, दीपराज बंगारी, सतेंद्र बर्त्वाल आदि मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top