उत्तराखंड

तीसरी लहर की रोकथाम को लेकर भाजपा ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन..

भाजपा की स्वास्थ्य टोलियां जनता की सेवा का काम करेगी: उनियाल..

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के तहत भाजपा मण्डलों की टोलियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर कोविड-19 की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए भाजपा कार्यकर्ता स्वास्थ्य स्वयं सेवक के रूप में कार्य करने पर बल दिया गया। जो गांव-गांव तक जनता की सेवा के साथ ही जागरूक करने का कार्य करेंगे। अगस्त्यमुनि में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने कहा भारत वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सफल मार्गदशन में कोविड की दो लहरों से देश ने जंग जीती है। अब तीसरी लहर से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के जरिए गांवों से बूथों तक स्वास्थ्य टोलियां गठित कर जनता की सेवा का काम करेगी। स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के जिला संयोजक ओम प्रकाश बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं को जन जागरूकता पर जोर देने की बात कही। ताकि कोविड की तीसरी लहर से पहले ही लोग जागरूक हो सके।

 

स्वास्थ्य स्वयं सेवक सह संयोजक पूर्व विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि सबसे पहले स्वच्छता होनी आवश्यक है, जिसके लिए हमारे कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागृति के जरिए जनता को तैयार करेंगे। उन्होंने कोविड से होने वाले संभावित खतरों व रोकथाम की जानकारी रखने के साथ ही जागरूकता व आत्म बल बढ़ाने पर जोर दिया। योग प्रशिक्षक कृपाल सिंह पंवार ने बताया कि मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता में योग का महत्वपूर्ण स्थान है। संचालन महामंत्री विक्रम कण्डारी व अनूप सेमवाल ने किया। कार्यक्रम में मण्डलों में प्रशिक्षण की तिथि तयकर बूथ स्तर पर स्वास्थ्य स्वयं सेवक टोलियों के गठन की जिम्मेदारियां दी गई। इस मौके पर दरम्यान जख्वाल, त्रिलोक रावत, विनोद देवशाली, जेपी सकलानी, मेहरवान रावत, गजपाल रावत, दीपराज बंगारी, कुलबीर रावत, जगदीश नेगी, बृजमोहन नेगी, सचेन्द्र रावत, भगवान कैंतुरा, यशबीर चैहान, विक्रम रावत, बलवंत रावत समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top