उत्तराखंड

बीजेपी की महत्वपूर्ण में बैठक आज उत्तराखंड को मिल सकती हैं नई टीम..

बीजेपी की महत्वपूर्ण में बैठक आज उत्तराखंड को मिल सकती हैं नई टीम..

 

 

 

 

 

 

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की नई टीम के लिए आज यानि 22 अगस्त को फिर बैठक होने वाली है। कहा जा रहा है कि नई टीम में पार्टी के युवा चेहरों को तरजीह मिलना तय है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज नई कार्यकारिणी पर मुहर लगाएंगे।

 

उत्तराखंड: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की नई टीम के लिए आज यानि 22 अगस्त को फिर बैठक होने वाली है। कहा जा रहा है कि नई टीम में पार्टी के युवा चेहरों को तरजीह मिलना तय है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज नई कार्यकारिणी पर मुहर लगाएंगे। इसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी की भी हामी जरूरी होगी। केंद्रीय नेताओं से चर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी के स्वरूप तकरीबन तय हो गया है।

जानकारी के अनुसार 22 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रस्तावित सूची पर अंतिम मुहर लगाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने नई टीम को लेकर दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ अलग-अलग बैठकें की है। कार्यकारिणी के लिए तैयार किए गए नामों के पैनल पर चर्चा हुई है।

इससे पहले दिल्ली नें हुई बैठक में मोर्चों में बदलाव के संबंध में बातचीत की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने हाईकमान को नए पदाधिकारियों के नाम की सूची सौंपी, जिनमें से ज्यादात्तर नामों पर सहमति बन गई है। गुरूवार से प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में है। आज होने वाली बैठक का समय अभी तय नहीं किया गया है।सूत्रों का कहना हैं कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी को लेकर जो संकेत दे रहे हैं, उनके अनुसार, इसमें 70 फीसदी बदलाव की संभावना है।

संगठन के भीतर यह चर्चा भी है कि प्रदेश महामंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नए और युवा चेहरे शामिल किये जाएंगे। नई टीम 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार होगी। पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा के साथ ही प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मौजूद रहे थे।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top