उत्तराखंड

स्मैक की तस्करी कर रही ब्यूटी पार्लर संचालिका को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

स्मैक की तस्करी कर रही ब्यूटी पार्लर संचालिका को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

उत्तराखंड : स्मैक तस्करी के केसों में बीते महीनों में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई है और कई लोग इस गैरकानूनी धंधे के जरिए अवैध तरीके से पैसा कमाने की होड़ में शामिल हो रहे हैं। पहाड़ों पर लोग लगातार स्मैक तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून के पटेलनगर से सामने आया हैं।

पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्करी में पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले एक साल से स्मैक की तस्करी कर रहे थे। महिला ने मेहुवाला में ब्यूटी पार्लर भी खोला हुआ है। एसओ आईएसबीटी विवेक सिंह भंडारी ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक वाहन को रोक गया। वाहन में महिला और एक पुरुष बैठे थे। तलाशी लेने पर उनके पास से 50.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सरफराज व उनकी पत्नी शबनम निवासी ग्राम पिलखानी थाना सरसावा जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी वन विहार मेहूंवाला के रूप में हुई है।

 

 

पुलिस ने स्मैक के साथ एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली के उप निरीक्षक अंकुर शर्मा को गुरुवार रात सूचना मिली थी कि एक आरोपित कलियर मेटाडोर स्टैंड के पास किसी को स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहा है। जिस पर उप निरीक्षक अंकुर शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख आरोपी वहां से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 ग्राम स्मैक बरामद की।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शौकीन निवासी बंदारोड, कोतवाली सिविल लाइंस बताया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह खेप किसे बेचने की फिराक में था। आरोपी स्मैक की यह खेप उत्तर प्रदेश के बरेली से लेकर आया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी के संपर्क में और कितने लोग हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top