देश/ विदेश

अक्टूबर में पूरे 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द ही निपटाएं जरूरी काम..

अक्टूबर में पूरे 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द ही निपटाएं जरूरी काम..

लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक..

 

 

 

देश-विदेश: सितम्बर महीना समाप्त होने में अब कुछ दिन ही बचे हैं। इसके बाद नया महीना शुरू हो जाएगा। अक्टूबर 2021 में नवरात्र, विजयादशमी समेत में कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं। जिसकी वजह से अक्टूबर महीने में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगले महीने कई दिन ऐसे भी आएंगे जब बैंकों में लगातार छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में अगर आपको अक्टूबर में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आप उसे पहले ही निपटा ले।

 

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक की अक्टूबर महीने के लिए आधिकारिक बैंक छुट्टियों की सूची के अनुसार, आगामी कैलेंडर माह छुट्टियों और त्योहारों से भरा हुआ है। इसमें भारत के कई शहरों में कई बैंक बंद रहेंगे। हालांकि 21 दिन की छुट्टी में साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। बता दें कि RBI गाइडलाइंस के अनुसार रविवार के अलावा महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।

 

 

आपको बता दें कि देश भर के सभी बैंक 21 दिन नहीं बंद रहेंगे क्योंकि RBI द्वारा जो छुट्टियां तय की जाती हैं, उनमें से कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल होती हैं। यानी कि कुछ छुट्टियां महज कुछ राज्यों के लिए ही होती है बाकी अन्य राज्यों में सभी बैकिंग कार्य आम दिनों की तरह ही होते रहेंगे। कुछ स्थानों पर अगले महीने बैंक लगातार पांच दिन भी बंद रहेंगे।

 

इस दिन रहेंगे बैंक बंद..

RBI के अनुसार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है, इस वजह देश अलग-अलग हिस्सों में बैंकों में कामकाज नहीं होंगे। वहीं, 3 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। 6 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरू, कोलकाता में महालाय अमावस्या की वजह से बैंक बंद रहेंगे। महासप्तमी, महाअष्टमी और दशहरा की वजह से भी अक्टूबर में बैंक कर्मियों की छुट्टी रहेगी। अक्टूबर महीने की आखिरी छुट्टी 31 तारीख को रहेगी।

 

 

 

देखें अक्टूबर छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा।

2- महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद)

3– रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

6- महालयया अमावस्या- अगरतला, बेंगलूरु और कोलकाता में बैंक बंद

7- मीरा चोरेल होउबा- इंफाल में बैंक बंद

9- शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)

10- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

12- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद

13- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद

14- दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद

15- दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद

16- दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद

17- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

18- कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद

19- ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद

20- महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद

22- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

23- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)

24- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

26- विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

31- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top