उत्तराखंड

रविवार को 49 केंद्रों पर 20 हजार युवा देंगे सहायक लेखाकार परीक्षा..

रविवार को 49 केंद्रों पर 20 हजार युवा देंगे सहायक लेखाकार परीक्षा..

 

 

 

 

 

लोक सेवा आयोग की सहायक लेखाकार परीक्षा रविवार को प्रदेश में 49 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा के लिए देहरादून में सर्वाधिक 16 केंद्र बनाए गए हैं।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग की सहायक लेखाकार परीक्षा रविवार को प्रदेश में 49 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा के लिए देहरादून में सर्वाधिक 16 केंद्र बनाए गए हैं। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना हैं कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि चेकिंग के मद्देनजर परीक्षा से पहले केंद्र पर पहुंचें। बता दे कि परीक्षा के लिए अल्मोड़ा में 4, चंपावत में 3, श्रीनगर पौड़ी में 3, देहरादून में 16, नैनीताल में 7, ऊधमसिंह नगर में 6 और हरिद्वार में 10 केंद्र बनाए गए हैं।

किस जिले में कितने केंद्र और कितने अभ्यर्थी

जिले का नाम      परीक्षा केंद्र   अभ्यर्थियों की संख्या
अल्मोड़ा                04                1125
चंपावत                 03                 801
श्रीनगर, पौड़ी         03                 946
देहरादून                16                 7778
नैनीताल                07                 3378
ऊधमसिंहनगर       06                  2339
हरिद्वार               10                   4320

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top