गायत्री परिवार की ओर से चलाया जा रहा अभियान..
रुद्रप्रयाग: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती वर्ष के तहत अनेक तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें युगचेतना के विस्तार, धर्मतंत्र से लोकशिक्षण एवं राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान के प्रति जागरूक किया गया। ताकि लोगों में संस्कार की भावना उत्पन्न हो सके। शनिवार को ऊखीमठ ब्लॉक के पर्यटक स्थल देवरियाताल के आधार शिविर पर्यटन ग्राम सारी में प्रधान मनोरमा देवी की अध्यक्षता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट की उपस्थिति में गायत्री परिवार ने हर घर कुंभ, आपके द्वार पहुंचा हरिद्वार कार्यक्रम आयोजन किया गया।
जिसमें जिला गायत्री ट्रस्ट चमोली के गंभीर सिंह फरस्वाण और दिनेश मैखुरी ने कहा कि हरिद्वार में महाकुंभ आयोजित हो रहा है, लेकिन तेजी से बढते कोरोना के चलते सीमित संख्या में ही लोग इसका लाभ ले पाएंगे। उन्होंने कुंभ की कथा व गंगा के महात्म्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान शांतिकुंज ने लोगों को गंगा जल भी वितरित किया। इस दौरान गायत्री परिवार ट्रस्ट के जनपद संयोजक डॉ जीतेन्द्र बुटोला, महिला मंडल अध्यक्ष मंजूदेवी, भरत सिंह नेगी, दिलवर सिंह, कुलदीप सिंह, भ्यूराज भट्ट, दरवान सिंह, सूरज सिंह, जगदीश सिंह आदि सहित महिलाएं उपस्थित रही। इसके अलावा करोखी, रौड़ू, दुर्गानगर, कंथा व चुन्नी मंगोली में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।