उत्तराखंड

कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा में बिष्ट को मिली बड़ी जिम्मेदारी..

कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा में बिष्ट को मिली बड़ी जिम्मेदारी..

जनपद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत सदस्य को जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी..

 

 

 

रुद्रप्रयाग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी के शीर्ष नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के सफल संचालन को देखते हुए वरिष्ठ नेताओं को कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है। रुद्रप्रयाग से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य व जिला कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बिष्ट को जिम्मेदारी मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र बुटोला, जिला महामंत्री शैलेंद्र भारती, पूर्व राज्य मंत्री व पूर्व नगर पालिकाअध्यक्ष देवेंद्र झिंकवाण, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंकवाण, पूर्व पीसीसी सदस्य कुलदीप कंडारी, पूर्व छात्र नेता कुंवर सजवाण, जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, अगस्त्यमुनि ब्लॉक प्रमुख विजया देवी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष संतोष रावत, सेवादल के महामंत्री धनराज बंगारी, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश ममगाईं, पूर्व विधायक मनोज रावत, ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल जगवान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पाण, प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी, सुरेंद्र सकलानी, दीपा देवी, देवेश्वरी नेगी, पूर्व महिला जिला अध्यक्ष शशि सेमवाल, जिला कांग्रेस के महामंत्री नरेंद्र रावत, राजेश थपलियाल, बलवीर नेगी, मुकेश कठैत, पाल सिंह रावत, कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत, महावीर पंवार, नगर अध्यक्ष प्रशांत डोभाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राय सिंह बिष्ट ने जिला पंचायत सदस्य व जिला कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र बिष्ट को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने पर खुशी व्यक्त की है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top