रोहिंग्याओं के घुसपैठ की आशंका के चलते उत्तराखण्ड में अलर्ट..
उत्तराखंड: प्रदेश में रोहिंग्याओं की घुसपैठ की आशंका के चलते पुलिस व खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। आपको बता दें कि प्रदेश के एक जिले में रोहिंग्याओं की घुसपैठ की संभावनाओं के चलते अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि उत्तराखण्ड के उधमसिंहनगर में रोहिंग्या शरणार्थियों की घुसपैठ की आशंका के चलते खुफिया एजेंसियों ने अपनी गोपनीय जाँच शुरू कर दी है। खबर ये भी है कि इस जिले में बंग्लादेशी परिवारों के सम्पर्क में रोहिंग्याओं के होने के संकेत मिले हैं।
हालाँकि इस मामले में अभी कोई ठोस पुष्टि नही हो पाई है पर सम्भावनाये बनी हुई हैं। उत्तराखण्ड के डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि इस समय पूरे प्रदेश में रोहिंग्याओं की घुसपैठ की आशंका को ध्यान में रखते हुए पुलिस व खुफिया विभाग अलर्ट पर है साथ ही संदिग्ध जगहों पर तलाशी अभियान भी चल रहे हैं।