उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में उफनती अलकनंदा नदी में बहा पुलिसकर्मी..

रुद्रप्रयाग में उफनती अलकनंदा नदी में बहा पुलिसकर्मी..

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोटेश्वर स्थित अलकनंदा नदी के किनारे पुलिस संचार शाखा में कार्यरत पुलिसकर्मी के तेज बहाव में बहने की सूचना मिली है। आपको बता दे कि रविवार को पुलिस वायरलेस शाखा में कार्यरत वायरलेसकर्मी अपने अन्य साथियों के साथ कोटेश्वर घूमने के लिए गया हुआ था।

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण जहां नदी नाले उफान पर है वही भूस्खलन होने से सड़कें भी बाधित हो रही हैं। ऐसे में नदी नालों के किनारे जाना भी जानलेवा साबित हो सकता है। वही एक दुखद खबर राज्य के रुद्रप्रयाग जिले से आ रही हैं। जहां कोटेश्वर स्थित अलकनंदा नदी के किनारे पुलिस संचार शाखा में कार्यरत पुलिसकर्मी के तेज बहाव में बहने की सूचना मिली है।

 

आपको बता दे कि रविवार को पुलिस वायरलेस शाखा में कार्यरत वायरलेस कर्मी अपने अन्य साथियों के साथ कोटेश्वर घूमने के लिए गया हुआ था। जहां अचानक पुलिसकर्मी नदी मे गिर गया और अलकनंदा नदी के तेज बहाव में बहने लगा अन्य पुलिसकर्मी साथी ने तुरंत नदी मे साथी को बचाने के लिए छलांग लगा दी लेकिन बारिश के कारण नदी उफान पर होने की वजह से उसका कुछ पता नहीं चल सका।

 

जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी अपने कुछ साथियों के साथ कोटेश्वर घूमने गया। लापता जवान की पहचान पुलिस की संचार शाखा रुद्रप्रयाग तैनात जगत बंधु जोशी ( 28 ) निवासी यमकेश्वर ब्लॉक पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। जवान को ढू़ढ़ने की कोशिश की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top