मनोरंजन

साउथ को पैन इंडिया तो बॉलीवुड को पान मसाला बता रहे नेटिजन्स..

अजय देवगन

साउथ को पैन इंडिया तो बॉलीवुड को पान मसाला बता रहे नेटिजन्स..

भाषा विवाद पर ट्रोल हो रहे अजय देवगन..

 

देश/ विदेश : हिंदी भाषा पर जारी विवाद के बाद से ही बॉलीवुड और साउथ के दो बड़े सितारों के बीच तीखी बहस जारी है। हिंदी भाषा पर दिए अपने बयान के बाद से ही जहां कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप सुर्खियों में बने हुए हैं,

तो वहीं बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी लगातार चर्चाओं में हैं। दोनों कलाकारों के बीच छिड़ी इस जंग में अब कुछ फिल्मी हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अब यूजर्स भी इस मुद्दे पर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं यह विवाद इतना बढ़ गया है कि ट्विटर पर किच्चा सुदीप, हिंदी इज नॉट नेशनल लैग्वेंज, विमल जैसे हैशटैग्स ट्रेंड कर रहे हैं।

इस विवाद पर कई लोग तो अभिनेता अजय देवगन और बॉलीवुड को ट्रोल करते तक नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स तो इस मुद्दे पर ढेर सारे मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। वहीं, कई लोग दोनों कलाकारों से भाषा पर जारी इस विवाद को खत्म करने की गुजारिश भी कर रहे हैं।

इस मुद्दे पर अपनी राय देते हुए एक यूजर ने लिखा, हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा नहीं है। अपनी फिल्म रनवे 34 को प्रमोट करने के लिए ये ट्रिक्स अपनाना बंद करो। तमिल, कन्नड़, मलयालम,उड़िया, बंगाली, हिंदी, इंग्लिश सभी भाषाएं एक समान हैं।

वहीं, एक यूजर ने लिखा, खुद को सेलिब्रिटी कहते हो, लेकिन भारत की मूल बातें नहीं जानते। सर, भारत की कोई राष्ट्रभाषा नहीं है। वहीं, एक यूजर ने लिखा, आपके करियर की कई हिट फिल्में जैसे दृश्यम, सिंघम साउथ की ही रिमेक हैं। इसके साथ ही कई लोग अभिनेता को उनके पान मसाला एड को लेकर भी ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि पान मसाला एड के बिना अजय देवगन का करियर कुछ भी नहीं है।

एक यूजर ने लिखा, कृपया कोई अजय देवगन को 5वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब दें। उनका अब भी मानना है कि भारत की एक राष्ट्रभाषा है। एक अन्य यूजर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए पैन इंडिया स्टार और पान मसाला स्टार्स की तुलना तक कर डाली है। इसके अलावा अन्य कई यूजर भाषा को लेकर जारी इस जंग और हिंदी भाषा पर चल रहे विवाद को खत्म करने की अपील कर रहे हैं।

गौरतलब है कि साउथ अभिनेता किच्चा सुदीप के बयान ‘हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं है’ पर अजय देवगन ने जवाब दिया था। इसके बाद सुदीप और अजय के बीच यह ट्विटर वॉर इस मामले अब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, इस मुद्दे पर हाल ही में मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने भी अपनी राय दी। उन्होंने किच्चा सुदीप का समर्थन करते हुए कहा कि बॉलीवुड सितारे साउथ के सितारों से इनसिक्योर हैं और उनसे जलते हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि यह मुद्दा आगे क्या मोड़ लेता है।

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top