देश/ विदेश

नदी में रहस्यमयी तरीके से पहुंची बहुत सारी बकरियां,पढ़िए पूरी खबर..

नदी में रहस्यमयी तरीके से पहुंची बहुत सारी बकरियां,पढ़िए पूरी खबर..

सभी के सिर गायब, लोगों की हालत हुई खराब..

 

 

देश-विदेश: अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में हाल ही में एक रहस्यमयी घटना घटी, जहां नदी में 200 से ज्यादा बकरियों के शव मिले हैं। सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि उनमें से ज्यादातर के सिर गायब हैं। जिसको देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। अब एक स्पेशल टीम इस रहस्यमयी घटना की जांच कर रही है।

 

जानकारी के अनुसार चट्टाहोचे नदी में अचानक से बहुत सी बकरियां मिली थीं, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो सभी बकरियां मृत पाई गईं। साथ ही सभी के सिर भी गायब थे। जिसके बाद इसकी जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में ये पूरा मामला अंधविश्वास यानि जादू-टोने और टोटके का लग रहा है।

 

मामले में पर्यावरणविद् जेसन उल्सेथ ने कहा कि हाल ही के हफ्तों में उन्होंने एक बार में 30 से ज्यादा बिना सिर वाली बकरियों को नदी में तैरते हुए देखा है, जबकि इनकी कुल संख्या 200 से ज्यादा होगी। ऐसा पिछले कई सालों से होता आ रहा है, लेकिन कभी इतनी ज्यादा संख्या नहीं रही। वैसे तो टोने-टोटके रात में होते हैं, लेकिन इस बार दिन के उजाले में भी लोगों को ऐसा करते हुए देखा गया है। हाल ही में एक शख्स मरी हुई बकरियों को नदी में ब्रिज से फेंक रहा था। जिसका वीडियो भी स्थानीय लोगों ने बना लिया।

 

जेसन ने आगे कहा कि जिस नदी में ये बकरियां डाली जा रही हैं, उससे 5 मिलियन आबादी को पीने का पानी जाता है। ऐसे में सबका फर्ज है कि वो इसे दूषित होने से रोकें। अभी तक की जांच में पता चला है कि सैनटेरिया के अनुयायियों द्वारा बकरियों की बलि दी जा रही है। ये एक वूडू-शैली पंथ है, जो रोमन कैथोलिक को पश्चिम अफ्रीकी धर्म के साथ मिलाता है।

 

घटना पर एक सैनटेरिया पुजारी का कहना हैं कि वो एक बकरी का उपयोग जीत के लिए करते हैं। फिर उसके बच्चे का उपयोग आशीर्वाद के लिए किया जाता है। यही इन सभी जानवरों का महत्व है। वैसे कुछ लोगों को मानना है कि पुलिस को भी कुर्बानी का पता है, लेकिन खाफतौर पर जांच नहीं की जा रही है। सबसे बड़ा सवाल है कि इतनी सारी बकरियां कहां से आ रही हैं। साथ ही कौन खरीदकर उनकी कुर्बानी दे रहा है।

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top