लेफ्टिनेंट जनरल के घर से ‘महावीर चक्र’ मेडल चोरी..
देश-विदेश: दिल्ली में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आम लोगों के साथ ही खास लोग भी चोरों से परेशान हो चुके है। चोरों ने इस बार लेफ्टिनेंट जनरल मनमोहन खन्ना के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उनके सारे मेडल लेकर चोर फरार हो गए। चोरी की ये घटना डिफेंस कॉलोनी में रह रहे उनके परिवार के साथ हुई। आपको बता दें कि 1948 में पाकिस्तान से युद्ध के दौरान सीने पर गोली खाकर दुश्मनों का सामना करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल को महावीर चक्र मेडल से सम्मानित किया गया था। जिसे चोरों ने चोरी कर लिया है। ये सारी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
महावीर चक्र भारतीय सेना के सर्वोच्च मेडल में से एक है। 1948 में मनमोहन खन्ना जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के खिलाफ जंग पर थे। उनके सभी साथी मारे गए थे। लेफ्टिनेंट जनरल ने अकेले ही पाक सेना को धूल चटाई दी थी। लेकिन उनके सीने पर गोली वह घायल हो गए थे फिर भी दुश्मन से लड़ते रहे। कुछ देर बाद सेना की दूसरी टुकड़ी आई उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी जान बची। इस बहादुरी के चलते भारत सरकार द्वारा उन्हें महावीर चक्र का सम्मान दिया गया था। वह भले आज इस दुनिया में नहीं है। लेकिन यह प्रतीक चिन्ह उनके परिवार का सम्मान है।
कई चोरों ने घटना को दिया अंजाम..
27 जुलाई को इनके रिश्तेदारों ने कहा की इनके घर में चोरी हो गई है। चोरी की सूचना मिलने के बाद उनकी बेटी देहरादून से दिल्ली गए। उसके बाद पता लगा कि घर के कई कीमती सामानों के साथ साथ उनके पिता की धरोहर महावीर चक्र भी चोरी हो गया है। बताया जा रहा है चोरों ने मेडल को चुराने की हिम्मत की है। मनमोहन खन्ना की बेटी विनीता सिंह अपने पति रिटायर्ड ब्रिगेडियर अर्जुन सिंह के साथ इस घर में रहती हैं। उनके बच्चे विदेश में रहते हैं। उनका घर देहरादून में भी है। पिछले 2 महीने से यह लोग देहरादून के अपने घर में थे।