चाचा-भतीजी को हुआ एक दूसरे से प्रेम,परिजनों ने किया शादी से इनकार तो दोनों ने कि आत्महत्या..
देश-विदेश: प्रेम संबंध में आये चाचा-भतीजी की शादी को जब परिजनों ने किया इंकार तो दोनों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। उन्नाव में घर से कुछ दूर पर पेड़ से रस्सी के सहारे प्रेमी युगल के शव लटके मिले। दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। और दोनों शादी भी करना चाहते थे। दोनों के बीच चाचा-भतीजी का रिश्ता होने से परिजन उनकी शादी के खिलाफ थे। इसी से गुस्साए प्रेमी युगल की खुदकुशी करने की बात कही जा रही है।
युवक मुंबई में रहकर कपड़ा सिलाई का काम करता था। लॉकडाउन में वह घर आ गया था। और घर के सामने रहने वाली रिश्ते की भतीजी से उसका दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार दोपहर को युवक मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था।
सोमवार सुबह जब युवक के पिता घर से एक दूर अपने खेत पहुंचा तो वहा पर बेटे और एक युवती का शव पेड़ पर एक ही रस्सी के सहारे लटका देख बदहवास हो गया। दोनों के परिजन व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मलते ही सीओ रमेश चंद्र प्रलयंकर व कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए।
मृतक युवक के बड़े भाई ने कहा कि शनिवार को वह मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला था। और रविवार सुबह नौ बजे फोन करने पर उसने मुंबई के इगतपुरी स्टेशन पहुंचने की बात कही। रात दो बजे चचेरे भाई ने प्रेमी युगल को साथ देखे जाने की बात कही। जिसके बाद दोनों की खोजबीन की गई, और सोमवार को दोनों के शव पेड़ में लटके मिले।
युवक के बड़े भाई के अनुसार दोनो के बीच दो साल से प्रेम संबंध था, और ये दोनाें शादी करना चाहते थे। लेकिन दोनों में चाचा-भतीजी का रिश्ता होने पर परिजनों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। रामू ने दोनों के आत्महत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है। डॉक्टरों के पैनल व वीडियोग्राफी के बीच दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हैंगिंग से दोनों की मौत की पुष्टि हुई है।