हल लगाने गये युवक पर भालूओं ने किया हमला..
उत्तराखंड : पहाड़ में भालुओं का आतंक चरम पर है। पहले भालू अंधेरे में हमला करते थे, अब दिनदहाड़े आबादी वाले इलाकों में घुसकर लोगों की जान लेने लगे हैं। ताजा मामला रुद्रप्रयाग जिले का है। जहां खेत में हल लगा रहे युवक पर भालुओं ने हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रूद्रप्रयाग जिले के बसुकेदार तहसील में पड़ने वाले बरम्वाड़ी गांव जहां खेत में हल लगाने गये एक युवक पर दो भालुओं ने एक साथ हमला कर दिया, लोगों के शोर शराबे के बाद दोनों भालू जंगल में भाग गये, सूचना के बाद पहुची वन विभाग की टीम ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया, घटना के बाद से गांव व आसपास के क्षेत्रों में भालूओं की दहशत फैली हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बसूकेदार तहसील के बरम्वाड़ी गांव निवासी मनोज सिंह, पुष्पा देवी और दीपा देवी गांव के पास ही खेत में हल लगाने गये थे, दोनों महिलाऐं खेत में काम कर रही थी, वहीं मनोज सिंह बैलों की जोड़ी के साथ हल लगा रहा था, कि अचानक दो भालूओं ने बैलों की जोड़ी पर हमला कर दिया, जिसके बाद मनोज सिंह बैलों को भालूओं से बचाने के लिए भालूओं से जा भिड़ा, जिसमें भालुओं ने बैलों को छोड़ मनोज सिंह को लहुलुहान कर दिया।
पूरी घटना को देख खेत में साथ काम करने गयी महिलाओ ने शोर मचाना शुरू किया और आसपास के लोग भी शोर मचाने लगे, जिसके बाद भालूओं ने मनोज सिंह को लहुलुहान कर जंगल में भाग गये, भालूओं ने बैलों को भी नाखुनों से खरोच कर घायल कर दिया, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
जिसके बाद गुप्तकाशी वन रेंज के अधिकारी मौके पर पहुचे व मनोज को अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती करवाया। मनोज सिंह की हालत गम्भीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पहले जिला अस्पताल और फिर बेस अस्पताल श्रीनगर रैफर किया गया, जहां मनोज सिंह का ईलाज चल रहा है।