उत्तराखंड

कांस्टेबलों को मिला दिवाली का तोहफा..

कांस्टेबलों को मिला दिवाली का तोहफा..

उत्तराखंड : एक ओर जहां आज राज्य स्थापना दिवस पर सीएम ने प्रदेश की जनता को कई सौगातें दी तो वहीं आज वर्दी धारियों को भी तोहफा मिला। जी हां बता दें कि प्रमोशन का इंतजार कर रहे 221 पुलिसकर्मियों को दिवाली का तोहफा मिला। इनमें कई कांस्टेबल और बाकी हेड कांस्टेबल विशेष श्रेणी के पुलिसकर्मी शामिल हैं। आईजी कार्मिक ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन पुलिसकर्मियों को प्रमोट किया गया है।

पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को प्रमोशन लिस्ट जारी की है। काफी समय से हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोशन होने थे। सोमवार को 221 पुलिसकर्मियों का इंतजार खत्म हो गया है। ये सभी पुलिसकर्मी 25 से 30 साल की सेवा करने वाले हैं। लंबे समय से प्रमोशन की प्रक्रिया चल रही थी।

 

हालांकि, पुलिस के कुछ कार्मिक इस लिस्ट को ठीक नहीं मान रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें कुछ ऐसे पुलिसकर्मी शामिल हैं जो पहले से हेड कांस्टेबल (बाजू पर तीन फीतियां) लगा रहे थे। इसके साथ ही कुछ ऐसे हैं जो एक स्टार लगाते थे और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कहलाते थे।

ऐसे में इन्हें अब हेड कांस्टेबल कहने का क्या मतलब? लेकिन, इस मामले में आईजी कार्मिक का कहना है कि प्रमोशन बहुत ही सूझबूझ और सभी नियमों को ध्यान में रखकर किया गया है। जिन्हें हेड कांस्टेबल कहा जा रहा है वे असल में हेड कांस्टेबल विशेष श्रेणी (एचसीवीएस) थे। अब उन्हें कंफर्म हेड कांस्टेबल बना दिया गया है।

स्टार उतार कर लगानी होंगी फीतियां..

इनमें कई पुलिसकर्मी ऐसे हैं जो एक स्टार कंधे पर लगाते चले आ रहे हैं। वे चालान भी काट रहे थे, लेकिन अब उन्हें हेड कांस्टेबल बनाया गया है। यानी अब उन्हें फीतियां लगानी होंगी। हालांकि मुख्यालय का कहना है कि एक स्टार वाली व्यवस्था सिर्फ अस्थाई व्यवस्था थी। जो कांस्टेबल 30-30 साल सर्विस कर चुके हैं उनके अंदर कोई कुंठा न हो इसके लिए यह व्यवस्था की गई थी। यह नोटिफाई पद नहीं है।

 

 

सूची में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। सभी नियमों को ध्यान में रखकर कार्मिकों को शामिल किया गया है। जो हेड कांस्टेबल विशेष श्रेणी थे उन्हें अब कंफर्म हेड कांस्टेबल बनाया गया है। जो एक स्टार वाले थे वह भी हेड कांस्टेबल विशेष श्रेणी ही थी। जो कि एक व्यवस्था थी। सवाल उठाने लायक इस सूची में कुछ नहीं है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top