उत्तराखंड

2025 तक उत्तराखंड को बनाएंगे देश का आदर्श राज्य- सीएम धामी..

2025 तक उत्तराखंड को बनाएंगे देश का आदर्श राज्य- सीएम धामी..

 

 

 

 

 

 

 

सीएम धामी का कहना हैं कि केंद्र और राज्य के समन्वय से 2025 तक उत्तराखंड राज्य को हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ और आदर्श राज्य बनाने का लक्ष्य है।

 

उत्तराखंड: सीएम धामी का कहना हैं कि केंद्र और राज्य के समन्वय से 2025 तक उत्तराखंड राज्य को हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ और आदर्श राज्य बनाने का लक्ष्य है। बता दे कि नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में सीएम धामी ने कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा को एक बार फिर से 47 सीटें देकर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई है।

 

इसने सरकार की जिम्मेदारी को और भी बढ़ा दिया है। आज प्रत्येक योजना जमीनी स्तर पर लागू हो रही है। उनका कहना हैं कि पहले राज्यसभा सांसद नरेश बंसल केंद्र में राज्य की समस्याओं के लिए पुरजोर वकालत कर रहे थे और अब नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी का सहयोग भी मिल सकेगा। साथ ही राज्यसभा में उनके अनुभव का पूरे उत्तराखंड को लाभ मिलेगा।

इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सीएम ने 94 प्रतिशत मतों से जीतकर सारे रिकार्ड तोड़े हैं। राज्य को मॉडल स्टेट बनाने के लिए प्रदेश की जनता और समस्त कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top