उत्तराखंड

20 लाख 77 हजार तीर्थ यात्रियों ने किये चारधाम के दर्शन..

20 लाख 77 हजार तीर्थ यात्रियों ने किये चारधाम के दर्शन..

सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे बद्रीनाथ..

 

 

 

 

 

 

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड में इन दिनों चार धाम यात्रा अपने चरम पर बनी हुई है। चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही देश के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन करने को पहुंच रहे हैं। तमाम मुश्किलों के बाद भी यात्री चारों धामों के दर्शन के लिए आ रहे हैं। बता दे कि इस साल 3 मई को तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से अब तक20 लाख 77 श्रद्धालु चार धाम यात्रा कर चुके हैं।

 

श्री बद्री- केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ का कहना हैं कि तीन मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले थे। जहां गंगोत्री धाम में 3 लाख 73 हजार 789 तो वहीं यमुनोत्री धाम में 2 लाख 83 हजार तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं।

उनका कहना हैं कि छह मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुले थे। जिसके बाद अब तक यहां 7 लाख 14 हजार 61 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। वही आठ मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले थे। यहां अब तक सात लाख 19 हजार 599 तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा 22 मई को श्री गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब के कपाट खुले थे, यहां भी अब तक 88 हजार 999 श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top