उत्तराखंड

दोस्तों के हाथों मारा गया बागेश्वर का रविंद्र, जंगल में हुआ मर्डर..

दोस्तों के हाथों मारा गया बागेश्वर का रविंद्र, जंगल में हुआ मर्डर..

उत्तराखंड: बागेश्वर के कांडा क्षेत्र में दो दोस्तों के साथ जंगल में शिकार करने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। बता दें कि हादसे के वक्त मृतक के साथ उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे और उन्होंने पुलिस को यह बताया कि अचानक ही बंदूक से गोली चल गई जिससे युवक की मृत्यु हो गई। तब से ही दोनों युवक शक के घेरे में आ रखे हैं। हालांकि कल तक दोनों के ऊपर पुलिस को केवल शक हो रहा था मगर आज इस पूरे मामले ने एक नया मोड़ लिया है। मृतक के दोनों साथियों के ऊपर मृतक के परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

 

मृतक के परिजनों ने दोनों युवकों के ऊपर आरोप लगाया है कि उन्होंने शिकार के बहाने उसकी हत्या की है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक रविंद्र के चाचा भगवान सिंह ने संजय और पवन के खिलाफ रविंद्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है और उन्होंने कहा है कि उन्होंने शिकार के बहाने मिलकर उनकी भतीजे को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं पुलिस ने भगवान सिंह की तहरीर पर दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top