उत्तराखंड

प्रेमनगर में देर रात हुए गोलीकांड में घायल युवक की मौत..

प्रेमनगर में देर रात हुए गोलीकांड में घायल युवक की मौत..

परिजनों ने थाने में किया हंगामा..

 

 

उत्तराखंड: देहरादून के प्रेमनगर में शुक्रवार देर रात हुए गोलीकांड में घायल युवक की शनिवार सुबह मौत हो गई। आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मृतक युवक के परिजनों ने प्रेमनगर थाने में जमकर हंगामा किया। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार देर रात प्रेमनगर और राजपुर क्षेत्र में गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। दोनों मामलों में दो लोग घायल हो गए थे। गोली चलाने वाले दोनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है। पहली घटना प्रेमनगर पोस्ट ऑफिस के सामने हुई थी।

एसपी सिटी सरिता डोभाल का कहना हैं कि देर रात दो गुट आपस में पार्टी कर रहे थे। इसी बीच वहां पर बैठे एक व्यक्ति ने राहुल नाम के युवक पर गोली चला दी। फायरिंग में युवक को तीन गोली लगी। घटना के बाद युवक को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसने सुबह दम तोड़ दिया। एसओ प्रेमनगर कुलदीप पंत का कहना हैं कि गोली चलाने वाले की पहचान हो गई है। मामला आपसी रंजिश का है।

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top