उत्तराखंड

यमुनोत्री हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही तीन दिन के लिए बंद..

यमुनोत्री हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही तीन दिन के लिए बंद..

यमुनोत्री हाईवे भूधंसाव से फिर बंद, 7000 यात्री फंसे..

 

 

 

 

25 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे शुक्रवार को फिर भूधंसाव से बंद हो गया। जिससे यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 250 से 300 वाहन यहां फंसे।

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश में 3 मई से चारधाम यात्रा का आगाज शुरू हो गया हैं। साथ ही उत्तराखंड में मौसम भी अपने चरम पर पहुंच गया हैं। यात्रा शुरू होते ही उत्तराखंड में बरसात भी होने लगी हैं जिससे जगह जगह पर भूधंसाव से चारधाम यात्रा मार्ग बंद हो रहे हैं। जिसके चलते यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। बता दे कि 25 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे शुक्रवार को फिर भूधंसाव से बंद हो गया। जिससे यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 250 से 300 वाहन यहां फंसे। हाईवे को सुचारु करने में जुटी एनएच की टीम ने छोटे वाहनों को बमुश्किल निकाला, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही अभी भी नहीं हो पाई।

शुक्रवार को हाईवे पर भूधंसाव के कारण यहां लगभग 7000 यात्री फंस गए। हाईवे खोलने की प्रयास किया गया, लेकिन आखिर में प्रशासन ने लोगों से पहले गंगोत्री जाने की अपील की। घंटों यहां फंसे रहने के बाद कई यात्रियों ने गंगोत्री का रुख किया। वहीं स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए तीन दिन हाईवे को बंद कर दिया है।

यमुनोत्री हाईवे पर बड़े बड़े वाहनों की बाद पाली गाड़ से लेकर स्याना चट्टी तक लगभग पांच किमी जाम लग गया। छोटे वाहनों की आवाजाही भी यहां जोखिम भरी है। मजदूरों ने भी जोखिम देखते हुए काम करने से मना कर दिया है। राणा चट्टी के समीप अवरुद्ध हुए यमुनोत्री हाईवे को यातायात के लिए खोलना किसी चुनौती से कम नहीं है। हाईवे की दीवार जहां धंसी थी, वहां नीचे गहरी खाई थी। जबकि हाईवे के ऊपर कठोर चट्टानें हैं।

बुधवार शाम छह बजे राणा चट्टी के समीप यमुनोत्री हाईवे की दीवार धंस गई थी, जो कि 25 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हाईवे को खोला गया था। लेकिन फिर शुक्रवार को भूधंसाव के कारण हाईवे बंद हो गया हैं। सीओ बड़कोट सुरेंद्र भंडारी का कहना हैं कि तीन दिन के भीतर एनएच पर दीवार लगाने का कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। संभावना है कि तीन दिन बाद हाईवे को पूर्ण रूप से खोल दिया जाएगा ।

 

 

 

 

 

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top